फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी कांड: रिपोर्ट से खुला अब तक का चौंकाने वाला राज, सामने आया 11 लोगों की मौत का सच

Fri, 14 Sep 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
burari death case
बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मामले में दिल्ली पुलिस को सीबीआई से साइको ऑटोप्सी रिपोर्ट सौंप दी है। साइको ऑटोप्सी रिपोर्ट से दिल्ली पुलिस की तफ्तीश को समर्थन मिला है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 11 लोगों की खुदकुशी मामले में दिल्ली पुलिस को सीबीआई से बुधवार को साइको ऑटोप्सी (मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम) रिपोर्ट मिल गई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. जॉय टर्की ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि एक जुलाई को बुराड़ी इलाके में चुंडावत परिवार के 11 सदस्यों ने सामूहिक रूप से खुदकुशी कर ली थी। दिल्ली पुलिस ने सीबीआई से खुदकुशी करने वाले सदस्यों की साइको ऑटोप्सी कराने का फैसला किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से मिले रजिस्टर, अन्य कागजात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व चीजें सीबीआई को दी थी। देश में सिर्फ सीबीआई के पास ही साइको ऑटोप्सी के विशेषज्ञ हैं। डीसीपी डा. जॉय टर्की ने बताया कि साइको ऑटोप्सी की रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस की जांच की सहमति जताई गई है। साइको ऑटोप्सी रिपोर्ट से दिल्ली पुलिस की तफ्तीश को समर्थन मिला है।  

4 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्य ललित चूंडावत दावा करता था कि उसमें उसके पिता की आत्माएं आती हैं। इसके बाद वह परिवार के सभी सदस्यों को आदेश देता था और वह हर बात को रजिस्टर में लिखता था। रजिस्टर में जिस तरह से लिखा हुआ था परिवार के सदस्यों ने उसी तरीके से खुदकुशी की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
burari death case
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सीबीआई को उन सभी डायरियों को सौंपा था, परिवार द्वारा लिखी गई इन सभी डायरी में लिखा था कि 11 साल से भगवान से मिलने के बारे में लिखा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें