फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर हिट हो जाती आयुष्मान की सभी फिल्में तो बीवी हो जातीं दूर, 'विकी डोनर' के बारे में ऐसी ही 6 बातें

Fri, 14 Sep 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ayushmann khurrana
बॉलीवुड के 'विकी डोनर' यानी आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन है। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो कई मामलों में अलग हैं। वो चाहे उनकी लीक से हटकर फिल्में हों या उनकी निजी जिंदगी, इनमें इतने रंग, इतनी खास बातें हैं जो हर कोई जानना चाहेगा। क्या आप जानते हैं कि अगर आयुष्मान की सारी फिल्में हिट हो जातीं तो उनकी बीवी उन्हें छोड़ देती। आपको इस बात पर हैरानी जरूर होगी लेकिन ये बात आयुष्मान ने खुद ने बताई थी। इस स्टोरी में पढ़िए कि ऐसी बात आयुष्मान ने क्यों कही थी और उनके बारे में ऐसे ही कई और दिलचस्प तथ्य जो शायद ही जानते होंगे आप...
विज्ञापन

2 of 7
ayushmann khurrana
आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनकी सभी फिल्में हिट हो जातीं तो शायद उनकी बीवी उन्हें छोड़ कर चली गई होती। बता दें कि जब आयुष्मान ने फिल्मों में प्रवेश लिया था तो उनकी शादी हो चुकी थी। बड़ी साफगोई दिखाते हुए आयुष्मान ने एक बार कहा था उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने शायद उन्हें छोड़ दिया होता क्योंकि सभी फिल्में हिट होने पर वह एक अलग शख्स होते। शायद सक्सेस मिलने के बाद उनका अहम बढ़ जाता और उनको मिलने वाले अटेंशन से उनका दिमाग खराब हो जाता, जिसकी वजह से उनकी बीवी उन्हें छोड़ देती। लेकिन चीजें सामान्य रहीं और उनकी बीवी ने उनका हर मुश्किल में साथ निभाया। विकी डोनर एक्टर ने ये भी स्वीकार किया था कि शुरू में वह फीमेल फैन्स के लिए उनकी दीवानगी को एन्जॉय करने लगे थे जिससे ताहिरा चिढ़ने लगी थी। लेकिन बाद में उसने इसे आयुष्मान की जिंदगी का हिस्सा मान लिया।
विज्ञापन

3 of 7
ayushmann khurrana
चंडीगढ़ के रहने वाले आयुष्मान दिल्ली को अपना घर मानते हैं। अपनी पहली ही फिल्म की दिल्ली में शूटिंग करने वाले आयुष्मान को दिल्ली में बहुत पसंद है। उन्होंने बेवकूफियां, शुभ मंगल सावधान भी दिल्ली में ही शूट की थी। दिल्ली से आयुष्मान का प्यार इसलिए भी है क्योंकि उनकी पहली नौकरी दिल्ली में ही लगी थी। उनकी पहली नौकरी आरजे की थी और वो दिल्ली में ही लगी थी। उनका वह शो 'बिग चाय- मान न मान, मैं तेरा आयुष्मान' काफी मशहूर हुआ था। इसके लिए उन्हें 2007 में यंग अचीवर्स का अवार्ड भी मिला था। आयुष्मान को दिल्ली के स्ट्रीट फूड बहुत पसंद हैं। उन्हें लाजपत नगर और गोल मार्केट पर शॉपिंग, लोधी गार्डन और दरयागंज से पुरानी किताबें खरीदना बहुत पसंद है। यहां की सर्दियां भी उन्हें बहुत पसंद हैं।

4 of 7
ayushmann khurrana
आयुष्मान खुराना शुरू से ही एलजीबीटी समुदाय के साथ समय बिताते रहे हैं। वह चंडीगढ़ में गे क्लब की पार्टी में भी बुलाए जाते थे। 
विज्ञापन

5 of 7
ayushmann khurrana - फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान के बारे में आप ये तो जानते होंगे कि वह एक बेहतरीन कलाकार और गायक हैं लेकिन उन्होंने अपना सफर थियेटर से शुरू किया था। वह चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज के थिएटर ग्रुप 'आगाज' और 'मंचतंत्र' के फाउंडर मेंबर थे। उन्होंने स्ट्रीट प्ले के साथ ही कई नेशनल कॉलेज फेस्टिवल में भी प्लेज किए।
विज्ञापन

6 of 7
ayushmann khurrana
आयुष्मान पढ़ाई में भी बेहद होनहार थे। उन्होंने अपना ग्रैजुएशन इंग्लिश लिटरेचर में किया और उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स में टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ayushmann khurrana
बता दें कि आयुष्मान के दो बच्चे भी हैं। बेटा विराजवीर 2012 में पैदा हुआ था और बेटी वरुष्का इसी साल। आयुष्मान के पिता ज्योतिषी  हैं और उन्होंने बेटे की सफलता  के बारे में तब ही बता दिया था जब वह फेमस भी नहीं हुए थे। आयुष्मान का एक ब्लॉग भी है जहां वह कभी-कभी हिंदी में लिखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें