फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: आखिर कहां है पिस्टल, सवाल बरकरार, एसआईटी की चार्जशीट से भी गायब

Sun, 03 Mar 2019 01:40 AM IST
शाहरुख खान विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 8
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
गोकशी, हंगामा-प्रदर्शन, बवाल और इंस्पेक्टर समेत एक युवक की हत्या, ये स्याना बवाल की अकल्पनीय दास्तां थी। बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर जो कुछ हुआ उसने दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की सियासत को गरमा दिया था। जिसके बाद शासन के आदेश पर गठित एसआईटी की तेज तर्रार टीम ने जांच शुरू की और शनिवार को 3300 पेज की केस डायरी तैयार कर 103 पेज की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी। 
विज्ञापन

2 of 8
आग में जले वाहन - फोटो : अमर उजाला
चिंगरावठी चौकी के गांव महाब के जंगल में स्याना बवाल का खाका गोकशी की घटना के बाद ही तैयार हो गया था। कथित हिंदूवादी संगठन समेत अन्य ग्रामीणों ने गोवंशों के अवशेष को लेकर चिंगरावठी चौकी पर जाम लगा दिया था। देखते ही देखते यह प्रदर्शन बवाल में तब्दील हो गया और एक वीभत्स घटना को आरोपियों ने अंजाम दे डाला था। जिसके बाद शासन के निर्देश पर एसआईटी का गठन हुआ और एसआईटी की कमान खुद आईजी मेरठ रेंज प्रशांत कुमार ने संभाल ली थी। 
विज्ञापन

3 of 8
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने कदम दर कदम अपनी रिपोर्ट तैयार की और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए ठोस कार्रवाई की। एसआईटी ने अब तक की विवेचना में चार्जशीट तैयार की। अगर केस डायरी की बात की जाए तो कुल 3300 पेज की केस डायरी तैयार की गई, जबकि चार्जशीट के लिए एसआईटी ने 103 पन्नों का इस्तेमाल किया। यही नहीं, बलवाइयों और हत्यारोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करने से कुछ दिन पूर्व ही एसआईटी ने गोकशी के दस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी। 

आखिर कहां है पिस्टल, सवाल बरकरार

4 of 8
मौके पर पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस स्याना बवाल की गुत्थी तो पूर्व में ही सुलझा चुकी है। एसआईटी का कहना था कि इंस्पेक्टर ने आत्मरक्षा में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई थी। बवाल में एक युवक सुमित की भी गोली लगने से मौत हुई। जबकि, प्रशांत समेत अन्य आरोपियों ने इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। बवाल को 90  दिन का समय बीत चुका है, लेकिन एसआईटी अभी तक इंस्पेक्टर की पिस्टल को बरामद नहीं कर सकी है। हालांकि, प्रशांत नट के घर से पुलिस ने पूर्व में इंस्पेक्टर का मोबाइल बरामद कर लिया था। 
विज्ञापन

अभी चल रही जांच, पांच आरोपियों के हैं एनबीडब्ल्यू

5 of 8
bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अभी एसआईटी ने केवल जेल भेजे गए 38 आरोपियों के खिलाफ ही चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। जबकि, अभी फरार चल रहे पांच अन्य मुख्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस एनबीडब्ल्यू लेकर जांच कर रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता हत्या के आरोप से बचे

6 of 8
bulandshahr - फोटो : amar ujala
बता दें कि पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को चार्जशीट में इंस्पेक्टर की हत्या का दोषी माना है, उनमें से अधिकतर की शिनाख्त वीडियो के आधार पर हुई थी। जबकि, नामजद आरोपी बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज समेत अन्य हिंदूवादी संगठन व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों और जीतू फौजी को हत्या के आरोप से मुक्ति मिल गई है। अब देखना यह है कि पिस्टल की बरामदगी कब, कहां, कैसे और किसके पास से एसआईटी दर्शाएगी। 
विज्ञापन

7 of 8
bulandshahr
स्याना बवाल मामले में 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है। मामले की विवेचना एसआईटी अभी कर रही है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व पिस्टल की बरामदगी जल्द ही कर ली जाएगी।
-अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी 
विज्ञापन

8 of 8
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने शनिवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। मंगलवार को कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद योगेश राज समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं की जमानत की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-ब्रूनो भूषण, अधिवक्ता, बचाव पक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें