फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर मासूम बेटी का घोंटा गला, ताऊ ने दर्ज कराया हत्या का मामला

Wed, 24 Jul 2019 01:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पिता ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव ऐंचाना में एक व्यक्ति ने अपनी 9 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पत्नी के मायके जाने को लेकर नाराज था। मृतका गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


मृतका के ताऊ सूरज ने थाने में तहरीर देकर अपने भाई जयकरण सिंह को नामजद करते हुए दीपिका की हत्या का मामला दर्ज कराया है। सूरज ने बताया कि जयकरण की पत्नी मंजू बीते कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी जिसे जयकरण बार-बार घर बुला रहा था।

सोमवार रात को मंजू के मायके फोन कर उसने धमकी दी थी कि यदि वह वापस नहीं आई तो वह अपनी पुत्री को मार देगा। पत्नी के न लौटने पर आरोपी ने देर रात में ही दीपिका की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व अन्य परिजन एकत्रित हो गए। मृतका दीपिका की मां, भाई एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका दीपिका के तीन भाई एवं एक बहन हैं। आरोपी टिम्बर मार्केट में मजदूरी करता है।

जयकरण की धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

मृतका दीपिका - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मौजूद मृतका के परिजनों का कहना था कि जयकरण शराब पीने का आदी था। पत्नी से मनमुटाव होना कोई बड़ी बात नहीं है। पत्नी को मायके से बुलाने के लिए जयकरण ने बेटी की हत्या की धमकी दी।

इस धमकी को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इतनी बात पर कोई बेटी की हत्या कैसे कर सकता है। बताया जाता है कि दीपिका अपनी शादीशुदा बड़ी बहन के यहां गई हुई थी। जयकरण ने दीपिका को वहां से लाकर हत्या को अंजाम दिया।

बीमार होने की बात फैलाई
पड़ोसियों का कहना है कि जयकरण ने आधी रात को उसकी पुत्री के बीमार होने की बात फैलाई। कहा है कि दीपिका बेहोश पड़ी है। परिजन दीपिका को बेहोश समझकर गुलावठी के एक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जवाब दे दिया। फिर वे उसे हापुड़ के एक अस्पताल ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया।
विज्ञापन

संवेदनहीनता की पराकाष्ठा 

बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों का मानना था कि अपनी फूल सी बेटी को अपने ही हाथों हत्या करना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। शायद नशे में ही कोई व्यक्ति ऐसा कर सकता है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो पाएगी कि दीपिका की जान कैसे गई।

मृतका के ताऊ की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फोरेंसिक जांच भी कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया है कि आरोपी पत्नी के मायके जाने से नाराज था।- दीक्षित कुमार त्यागी, थाना प्रभारी गुलावठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें