फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते दरक कर झुक गईं दो इमारतें, घर छोड़ भागे लोग

विज्ञापन
1 of 5
दक्षिणी दिल्ली इलाके में सफदरजंग एन्क्लेव के अर्जुननगर में रविवार की सुबह एक इमारत अचानक झुक गई। इससे इमारत में रहने वाले व आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते देखते इस मकान के साथ वाला मकान भी झुक गया। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

देखते ही देखते दरक कर झुक गईं दो इमारतें, घर छोड़ भागे लोग

2 of 5
झुकी हुई दोनों इमारत में रहने वाले लोगों को एक-एक कर वहां से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। एमसीडी ने दोनों इमारतों को गिराने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

देखते ही देखते दरक कर झुक गईं दो इमारतें, घर छोड़ भागे लोग

3 of 5
स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार सुबह अर्जुन नगर में सी ब्लॉक की एक इमारत अचानक झुकने लगी। देखते-देखते इमारत पूरी तरह से झुक गई। ऐसा लग रहा था कि मानो अब इमारत पूरे तरीके से ढहने ही वाली हो।

देखते ही देखते दरक कर झुक गईं दो इमारतें, घर छोड़ भागे लोग

4 of 5
हालांकि कुछ देर बाद ही यह इमारत बगल की इमारत के सहारे खड़ी हो गई। इसके बाद पहले से झुकी इमारत के साथ वाली दूसरी इमारत भी झुकने लगी। इमारत के झुकने की सूचना तुरंत ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। दोनों टीम मौके पर तैनात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते दरक कर झुक गईं दो इमारतें, घर छोड़ भागे लोग

5 of 5
बाद में पुलिस की मौजूदगी में एमसीडी कर्मचारियों ने उसे गिराने की कार्यवाही शुरू कर दी। घटना को लेकर स्थानीय लोग काफी खौफजदा दिखे। लोगों का कहना था कि घटिया निर्माण सामग्री और जल्दबाजी में किए गए निर्माण कार्य की वजह से ही चार मंजिला इमारत एक ओर झुक गई, जिसके साथ दूसरा मकान झुक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें