फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से का अंजाम: नौकरी से निकाला तो भड़क गया युवक, साथी संग कर दिया बुजुर्ग का कत्ल, ऐसे खुला मामला

Thu, 05 May 2022 08:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
builder murder case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने बुजुर्ग बिल्डर रामकिशोर अग्रवाल की हत्या का खुलासा कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। नौकरी से निकालने की वजह से पुराने घरेलू सहायक ने ही सिविल लाईंस में बुजुर्ग बिल्डर रामकिशोर अग्रवाल की हत्या व लूटपाट की अंजाम दिया था। 20 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में रामकिशोर अग्रवाल ने उसे तीन वर्ष पहले नौकरी से निकाल दिया था। साथ में उसे पता था कि पीड़ित के पास काफी नकदी रहती है। वह तीन वर्ष से साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पकड़े गए नाबालिग के दूसरे साथी को पकड़ लिया। उसने अपने गांव के इस नाबालिग साथी को बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पूरी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले गूगल व यू-ट्यूब पर अपराध से जुड़ी बारीकियां भी सीख ली थीं। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 10.37 लाख रुपये, ज्वेलरी, दो घड़ियां, कुछ डॉलर व लूट की रकम से खरीदा गया वीवो मोबाइल बरामद कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बिल्डर का घर - फोटो : अमर उजाला
नौकरी से निकाल दिया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी नौकर करीब तीन वर्ष पहले पीड़ित के घर में काम करता था। उसने करीब तीन महीने काम किया था। आरोप है कि उसने करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इस कारण रामकिशोर अग्रवाल ने उसे घर से निकाल दिया था। उसके पिता जोकि रामकिशोर अग्रवाल के विश्वसनीय थे और ड्राइवरी की नौकरी करते थे, उसे भी नौकरी से निकाल दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
बिल्डर का घर - फोटो : अमर उजाला
इस बात का ये पीड़ित से बदला लेना चहाता था। साथ ही उसे पता था कि पीड़ित के पास हमेशा मोटी रकम रहती है। उसे घर के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। आरोपी नाबालिग आगे की जिंदगी ऐशोआराम की जीना चहाता था। इस कारण उसने हत्या व लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय रामकिशोर अग्रवाल ने उसे पहचान लिया था। इस कारण उसने बुजुर्ग की हत्या की थी।

 

4 of 7
builder murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने ऐसे रची थी साजिश
दोनों नाबालिग आरोपियों ने वारदात से पहले लाजपत राय मार्केट से एक टॉय पिस्टल और चावड़ी बाजार से दो सब्जी काटने वाले चाकू खरीदे थे। इन्होंने 28 अप्रैल को वजीराबाद इलाके से एक मोटरसाइकिल चोरी की। वारदात से एक रात पहले दोनों करीब दस बजे पीड़ित के घर के नजदीक पहुंचे, जहां बाइक खड़ी कर दोनों वहां से चले गए। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को पता था कि सुबह के समय मोटरसाइकिल को एंट्री नहीं मिल सकेगी, क्योंकि वहां गार्ड की तैनाती रहती है। मुख्य नाबालिग आरोपी को पता था बुजुर्ग रोज सुबह साढ़े पांच बजे लॉन में सैर करने के लिए अपने रूम का दरवाजा खोल देते हैं और इतनी जल्दी परिवार का कोई सदस्य उठता भी नहीं है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
builder murder case - फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत आरोपी सुबह बाउंड्री वॉल के ऊपर से पीड़ित के घर में पहुंचे। उन्होंने गार्ड के रूम को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद वे पीड़ित के बेड रूम में गए। उस वक्त बुजुर्ग टीवी देख रहे थे। दोनों ने मौका देख उन्हें काबू में किया और चाकू से गर्दन रेत दी। इसके बाद पेट व में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अधिक खून बहने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
builder murder case - फोटो : अमर उजाला
मधुबनी, बिहार के रहने वाला है दोनों नाबालिग
दोनों नाबालिग आरोपी मूलरूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले हैं। मुख्य नाबालिग आरोपी वजीराबाद, गांव, दिल्ली में रह रहा था। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। दूसरा नाबालिग दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह मुख्य नाबालिग आरोपी के बचपन का दोस्त है। दोनों आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए बिहार भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें