फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'दृश्यम' देखकर पार्टनर ने बनाया BSP नेता और उसके परिवार के मर्डर का प्लान

Wed, 24 May 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
munawwar hasan
नई दिल्ली के बुराड़ी में बीएसपी नेता और प्रॉपर्टी डीलर मुनव्वर हसन व परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने और शवों को दफनाने का आइडिया आरोपी को हिंदी फिल्म दृश्यम देखकर मिला। 
विज्ञापन

2 of 6
munawwar hasan
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस फिल्म को पांच बार देखा और इसके जरिए उसने अपने बचाव के भी उपाय किए। काल्पनिक कहानी को वास्तविक तरीके से अपनाकर उसने सबूतों को मिटाने, छिपाने और पुलिस से अपने को बचाने के तमाम उपाय किए। 
विज्ञापन

3 of 6
munawwar hasan
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बंटी ने पहली बार मल्टीप्लेक्स में फिल्म दृश्यम देखी। फिल्म देखने के बाद उसके दिमाग में हत्या की बात आई। इसके बाद उसने अपने कार्यालय में फिल्म को चार बार और देखी और फिल्म की हर बारीकियों को हकीकत में अंजाम देने के लिए अपने को तैयार किया।     

4 of 6
munawwar hasan
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में अपराधी को हत्या के सबूत को छुपाने के नए-नए तरीके अपनाते हुए दिखाया गया है। बंटी इस बात से वाकिफ था कि पुलिस तकनीकी जांच के जरिये अपराधी को दबोचने का प्रयास करती है इसलिए वह हर संभव इससे बचकर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
munawwar hasan
पुलिस के मुताबिक मेरठ में इशरत व उनकी दोनों बेटियों आरजू व आर्शी की हत्या करने के दौरान उसके पास मोबाइल नहीं था। उसने सुपारी किलरों को पहले ही उस जगह पर बुला लिया था और उन्हें भी फोन नहीं रखने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
munawwar hasan
बंटी को यकीन था कि मुनव्वर के काफी नजदीकी होने की वजह से उस पर कोई भी शक नहीं करेगा, लेकिन पूछताछ के दौरान उसके हाव भाव पर पुलिस को शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें