फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई भाजपा दिग्गजों को अपने हुस्न का शिकार बना चुकी इस SC की महिला वकील के बेडरूम ने इसे पहुंचाया जेल

Wed, 24 May 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
honey trap case - फोटो : अमर उजाला
कई भाजपा दिग्गजों व सफेदपोशों को अपने हुस्न के जाल में फंसाने वाली इस सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील के बेडरूम ने ही उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
honey trap - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद केसी पटेल से उगाही की आरोपी महिला वकील की जमानत याचिका बुधवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। सांसद की शिकायत पर नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने महिला वकील को 2 मई को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

3 of 7
honey trap - फोटो : अमर उजाला
तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश हिमानी मल्होत्रा ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि केस के मौजूदा हालात के मद्देनजर आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती।

4 of 7
honey trap - फोटो : अमर उजाला
अदालत ने इस बात पर भी गौर किया कि महिला वकील इससे पहले भी कई लोगों के खिलाफ शिकायत व एफआईआर करवा चुकी है। इन मामलों में वह पैसा वसूलने के बाद अपने आरोप या बयान से पलट गई।
विज्ञापन

5 of 7
honey trap - फोटो : अमर उजाला
महिला वकील ने जमानत याचिका में कहा कि वह दुष्कर्म की पीड़िता है और शिकायतकर्ता एक सांसद व प्रभावशाली शख्स है। उसने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

6 of 7
honey trap - फोटो : अमर उजाला
बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जमानत याचिका पर बहस करते हुए कहा कि उनकी मुवक्किल सुप्रीम कोर्ट की वकील है। सांसद ने उसे भाजपा नेताओं से मिलवाने का वादा किया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और उससे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
honey trap - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पीड़िता ने उसका वीडियो बनाया था। लोक अभियोजन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह महिला आदतन लोगों के खिलाफ शिकायत व एफआईआर करती है। अपने जाल में फंसाकर उनसे अवैध वसूली करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें