बीएसपी नेता चौधरी मुनव्वर हसन और उनके परिवार की मर्डर मिस्ट्री दिल्ली पुलिस ने सुलझा ली है। मुख्य आरोपी बंटी ने एक सोची समझी साजिश के तहत मुनव्वर हसन समेत उसके परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी और लाश को जमीन में गाड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, बीएसपी नेता की 2 करोड़ की कुल 6 प्रॉपर्टी के लिए 6 हत्याओं को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
munawwar hasan
शाहिद उर्फ बंटी से जब पुलिस ने इस हत्याकांड की हर कड़ी के बारे में पूछताछ की, तो पता चला किस तरह से बीएसपी नेता मुनव्वर के पूरे परिवार का खात्मा किया गया। जिसके बाद बारी थी उन लाशों को ढूंढने के जिनकी हत्या की गई थी। जिनमें मुनव्वर की पत्नी और चार बच्चे शामिल थे। जिनमें मुनव्वर की दो बेटी थी और दो बेटे थे। आरोपी ने फिल्म दृश्यम देखकर मर्डर और लाशों को दफनाने का पूरा प्लॉट बनाया था।
विज्ञापन
3 of 6
munawwar hasan
इस हत्याकांड के तार दिल्ली से लेकर मेरठ तक जुड़े हैं। बंटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मुनव्वर की पत्नी और उसकी दो बेटियों के शव को मेरठ में दफनाया है। जिसके बाद पुलिस मेरठ पहुंची। जहां से उसने तीनों को लाश बरामद कर ली। इन तीनों को मेरठ में जमीन में दफना दिया गया था। मुनव्वर की पत्नी और उनकी दोनों बेटियों और बेटों की हत्या 20-21 अप्रैल को की गई थी।
4 of 6
munawwar hasan
इसके बाद जब मुनव्वर के बेटों ने बंटी से अपनी मां के बारे में पूछा तो बंटी ने उन्हें अपने ऑफिस बुला लिया। जिसके बाद दोनों को बंधक बना लिया गया। और उनकी भी हत्या कर दी गई। और शव को ऑफिस में ही गाड़ दिया गया। बंटी ने 21 अप्रैल को मुनव्वर की पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर उनके शव को मेरठ में दफनाया था। उसके अगले दिन यानि 22 अप्रैल को दोनों बेटों की हत्य कर उनके शव को दिल्ली में बुराड़ी के एक दुकान के नीचे दफना दिया।
विज्ञापन
5 of 6
munawwar hasan
पुलिस के मुताबिक, 20 लाख रुपये को लेकर बंटी का मुनव्वर हसन से पुराना विवाद चल रहा था, लेकिन मुनव्वर हसन के राजनीतिक संपर्कों की वजह से वो उसके खिलाफ नहीं जा पा रहा था. बाद में 19 जनवरी को मुनव्वर हसन एक महिला से रेप के आरोप में तिहाड़ जेल में चला गया और तब शाहिद उर्फ बंटी ने साजिश रचकर पूरे हसन परिवार को खत्म कर दिया।
दिल्ली पुलिस को इस मामले में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने का शक भी है. इसके लिए कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले का ‘री-क्रिएशन’ भी कर सकती है जिससे पूरी क्राइम चेन को ठीक से समझा जा सके। पुलिस इस मामले में पहले आरोपी बंटी के साथ छापेमारी कर रही है। साथ ही अधिकारियों ने यह भी बताया है कि वह बार-बार अपने बयान भी बदल रहा है।