नैंसी की मानें तो माता-पिता की लड़ाई उसकी जिंदगी में तबाही लाई। उसकी मां हांगकांग में रहती हैं। माता- पिता अलग हो चुके हैं। पिता ने दूसरी शादी कर ली है। सौतेली मां उसे पसंद नहीं करती है। अगस्त 2014 में उसने घर छोड़ दिया था। दिल्ली पुलिस ने उसे नारी निके तन भेजा था। आश्रम में रहने वाली एक युवती के जरिए वह दिल्ली में रहने वाली ‘दीदी’ के संपर्क में आई, दीदी के घर ही करीब नौ माह पहले उसकी मुलाकात पंकज से हुई।
विज्ञापन
जब दो दोस्तों की गर्लफ्रैंड नैंसी ने खोली जुबान तो पुलिस हुई दंग
2 of 10
नैंसी ने बताया कि चार साल पहले दीपक दिल्ली में उसके घर के पास रहता था, तब से उनमें प्रेम संबंध हैं। जिस दौरान वह पंकज के संपर्क में आई, उस वक्त दीपक इंदौर में रहता था। चार माह पहले दीपक इंदौर से दिल्ली आ गया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। उसने दीपक से यह बात छुपाकर रखी कि पंकज और उसके संबंध हैं। वह उन्हें दोस्त बताती थी। पंकज-नैंसी मोबाइल पर बात करते थे। कुछ दिन पहले नैंसी और पंकज के संबंधों की जानकारी दीपक को हुई थी। इसके बाद उसने एक तीर से दो शिकार करने की प्लानिंग की।
विज्ञापन
जब दो दोस्तों की गर्लफ्रैंड नैंसी ने खोली जुबान तो पुलिस हुई दंग
3 of 10
ब्लू स्टार कंपनी की आरडीसी स्थित शाखा में कार्यरत पटेल नगर तृतीय निवासी पंकज सिंह संदिग्ध हालात में 26 मई को लापता हो गए थे, वह कार में थे और दिल्ली स्थित कंपनी के हेड ऑफिस से घर लौट रहे थे। 27 मई को पत्नी चित्रा ने सिहानीगेट थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 28 मई को पंकज का शव इंदिरापुरम स्थित हिंडन नहर में मिला था, 29 मई को पत्नी ने पंकज के शव की शिनाख्त की थी। हत्याकांड के आरोपी आशीष को 30 मई को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
जब दो दोस्तों की गर्लफ्रैंड नैंसी ने खोली जुबान तो पुलिस हुई दंग
4 of 10
एसएसपी ने बताया कि वारदात कर दीपक और नैंसी लखनऊ के होटल में मौज कर रहे थे। दिल्ली निवासी नेहा उर्फ नैंसी 12वीं पास है। कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। नैंसी ने बताया कि पंकज से उसके नौ माह से संबंध थे। दीपक और पूर्व फौजी आशीष एक दूसरे के जानकार थे। आशीष ने खुद को फौज में मेजर बताते हुए दीपक को सीआईएसएफ में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और रुपयों की डिमांड की थी। नौकरी के लिए दीपक को रुपयों की जरूरत थी। इस दौरान दीपक को नैंसी और पंकज के बीच संबंधों की भनक लग गई थी।
विज्ञापन
जब दो दोस्तों की गर्लफ्रैंड नैंसी ने खोली जुबान तो पुलिस हुई दंग
5 of 10
एक लड़की के प्यार में फंसे दो लड़को में से एक की मौत का मामला: 30 मई से लापता स्क्रैप कारोबारी के बेटे आमिर की हत्या उसके ही जिगरी दोस्तों जैद अब्बासी और सागर त्यागी ने की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आमिर और जैद आईपीएल में सट्टा लगाते थे। आमिर के 15 हजार रुपये जैद पर उधार थे। इसके अलावा इन दोनों की एक ही गर्लफ्रेंड थी। इसी खुन्नस में वारदात की गई। एक आरोपी हिरासत में है, उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। जैद सभासद का भतीजा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जब दो दोस्तों की गर्लफ्रैंड नैंसी ने खोली जुबान तो पुलिस हुई दंग
6 of 10
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जैद और सागर हाईस्कूल के छात्र हैं। सागर मूलरूप से खरखौदा के अजराड़ा का रहने वाला है। ये दोनों आमिर के साथ पढ़ते थे। इनसे आमिर के दो मोबाइल, एक कपड़ा, जिससे गला घोंटा गया और कार में रेशमी धागों का उर्दू में लिखा लॉकेट मिला है। 30 मई को आमिर हाईस्कूल में पास होने की खुशी में मनमुटाव भुलाकर जैद, सागर और एक अन्य को पार्टी देने जा रहा था। बकौल जैद और सागर, आमिर ने कहा था कि ‘दोस्तों में तो झगड़े होते रहते हैं, चलो सुराना नहर पर बियर पिएंगे।’ मगर रास्ते में जैद और आमिर का 15 हजार रुपये और गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर आरोपियों ने उसे मार डाला। शव को बागपत ले जाकर राजवाहे में फेंक दिया। आमिर की कार काजमपुरा गेट के पास में छोड़ी और ऑटो से घर चले गए।
विज्ञापन
जब दो दोस्तों की गर्लफ्रैंड नैंसी ने खोली जुबान तो पुलिस हुई दंग
7 of 10
मोबाइल बंद करने से पकड़े: पुलिस ने आमिर के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि उसने आखिरी बार सागर और सागर ने जैद से बात की थी। जैद का फोन 30 मई से बंद था। सागर के मोबाइल की लोकेशन बागपत थी, हिरासत में लेकर पूछा तो खुलासा हो गया। आमिर आईपीएल मैचों में पांच लाख तक सट्टा लगा चुका था। उसके मोबाइल में पांच रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें सट्टेबाजी की भी बातें हैं।
जब दो दोस्तों की गर्लफ्रैंड नैंसी ने खोली जुबान तो पुलिस हुई दंग
8 of 10
आमिर हत्याकांड में मंगलवार देर रात जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। लोग भड़क गए और हत्यारोपी जैद के मकान में पथराव कर शीशे तोड़ डाले और बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने पूर्व राज्यमंत्री आशु मलिक की मदद से स्थिति पर काबू पाया।
जब दो दोस्तों की गर्लफ्रैंड नैंसी ने खोली जुबान तो पुलिस हुई दंग
9 of 10
आरोपी का परिवार घर छोड़कर भाग गया है। दूसरी तरफ, हंगामे के दौरान जैसे ही भड़की भीड़ को पता चला कि एक प्राइवेट कार में मोदीनगर पुलिस के साथ आरोपी जैद बैठा है तो भीड़ कार की ओर दौड़ पड़ी। मगर पुलिस ने कार को मोदीनगर की ओर दौड़ा दिया।
जब दो दोस्तों की गर्लफ्रैंड नैंसी ने खोली जुबान तो पुलिस हुई दंग
10 of 10
आमिर हत्याकांड में बागपत पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की लापरवाही रही है। लिहाजा गाजियाबाद पुलिस आमिर का शव कब्र से निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराएगी। लखनऊ से फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे। वीडियोग्राफी कराई जाएगी।