धर्म परिवर्तन कर गांव के ही युवक से निकाह करके हापुड़ में छिपकर रह रही बिहार की युवती को रविवार को उसके परिजनों ने प्रेमी के साथ दबोच लिया। इस बीच कई हिंदूवादी संगठन भी पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ देख लाठीचार्ज कर दिया और प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
2 of 6
hapur
इधर, लाठीचार्ज की सूचना पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हापुड़ के भाजपा विधायक विजय पाल और गढ़ विधायक कमल मलिक पहुंच गए और एसपी आवास पर धरना शुरू कर दिया। सीओ सर्किल का तबादला और पूरे मामले की जांच दूसरे जिले के अधिकारी से कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। सांसद ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एसपी को भी हटाने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
hapur
मूलरूप से सीतामढ़ी (बिहार) निवासी मुस्लिम युवक हापुड़ में पिछले छह वर्षों से कंप्यूटर सेंटर चला रहा है। बीते माह उसने अपने गांव की ही एक दूसरे संप्रदाय की युवती से धर्म परिवर्तन कर गाजियाबाद की एक मस्जिद में निकाह कर लिया। इसके बाद डेढ़ महीने से वह हापुड़ के देवलोक कालोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
4 of 6
demo
रविवार को युवती के माता-पिता व छोटी बहन उसे ढूंढते हुए देवलोक कालोनी पहुंच गए। इस बीच काफी भीड़ भी वहां जमा हो गई। मामला दो संप्रदाय का होने और युवती के धर्म परिवर्तन कर शादी करने पर हंगामा होने लगा। सूचना मिलने पर भाजपाई व बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ता पहुंच गए। भीड़ दोनों को एक धार्मिक स्थल ले जाने की बात करने लगी तो पुलिस व लोगों के बीच नोकझोंक होने लगी। सूचना मिलने पर सीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह कई थानों की पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए और भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
5 of 6
hapur
आसपास की दुकानें बंद हो गईं। पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई। इस पर हिंदूवादी संगठन भड़क गए। इस दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक कमल मलिक, जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, विहिप के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, प्रमोद जिंदल, प्रवीन सेठी, पूर्व विधायक जयप्रकाश, मूलचंद त्यागी, अशोक बबली, नरेश कसेरे व हिमांशु मित्तल, प्रदीप त्यागी सहित भारी संख्या में हिंदू संगठनों के लोगों ने एसपी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी आवास पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया।
मामला बढ़ता देख जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और एसपी हेमंत कुटियाल ने उनके साथ बैठक की और तत्काल प्रभाव से सीओ सर्किल पवन कुमार के तबादले और पूरे मामले की दूसरे जांच जिले के अधिकारी से का भरोसा दिलाया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। भाजपाइयों ने पूरे मामले की जानकारी जिला प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी को दे दी है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि युवती धर्म परिवर्तन कर अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही थी। दोनों ने अपनी शादी रजिस्टर्ड भी कराई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। खतरे को देखते हुए प्रेमी युगल को अभी कोतवाली में ही रखा गया है।