गुरुग्राम के भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या में सीबीआई अब कड़ी दर कड़ी जोड़ने में जुट गई है। अब एजेंसी घटना के दिन से पहले के हालात को टटोल रही है।
विज्ञापन
2 of 8
pradyuman murder case
सीबीआई को पूछताछ में वारदात से दो दिन की घटना के बारे में पता चला है। इसके बाद एजेंसी ने इस घटना की कड़ियां जोड़ना और सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 8
pradyuman murder
बता दें कि 8 सितंबर को प्रद्युम्न की टॉयलेट में गला काटकर हत्या हो गई थी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, हत्या के दो दिन पहले रायन स्कूल में कुछ ऐसा हुआ था, जो अप्रत्याशित था।
4 of 8
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल की छुट्टी के बाद लगभग सभी बच्चे बसों में घर जाने के लिए बैठ चुके थे। बसों में बैठे सभी बच्चों से कहा गया कि वे वापस अपनी कक्षा में जाएं। जो बसें चली गई थीं, उन्हें भी बच्चों के साथ ही वापस बुलाया गया।
विज्ञापन
5 of 8
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
सभी बसें वापस आ गईं तो सभी बच्चों को कक्षा में भेज दिया गया। उसके बाद सभी बसों के ड्राइवरों को स्कूल के भीतर बुलाकर कुछ बातचीत की गई थी। स्कूल बस दोबारा एक घंटे बाद चली थीं।
विज्ञापन
6 of 8
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
अब एजेंसी जानना चाहती है कि स्कूल बस को चलने से ठीक पहले क्यों रोका गया था और ड्राइवरों को बुलाकर क्या पूछताछ की गई थी? बसों को अचानक किसने रुकवाया था और उसकी वजह क्या थी?
विज्ञापन
7 of 8
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस पहलू पर सीबीआई ने सभी बस ड्राइवरों और कंडक्टरों से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई इस केस की कई एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दरोगा प्रद्युम्न
- फोटो : MID DAY
इसमें पहले की घटना और हत्या को जोड़ने का प्रयास है। दो दिन पहले स्कूल बसों का एक घंटे देरी से जाना भी सीबीआई जांच के पहले की कड़ी बनी है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई में इस पर ध्यान नहीं दिया गया था।