हॉलीवुड फिल्म जेम्स बॉन्ड के बारे में भला कौन नहीं जानता। जेम्स बॉन्ड की फिल्म कसिनो रॉयल से प्रसिद्घ हुई इटली की ऐक्ट्रेस कैटेरीना मुरिनो इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'फीवर' को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
2 of 6
caterina
कैटेरीना भले ही रहती इटली में हों लेकिन भारत में होने वाली एक दर्दनाक घटना ने किसी समय उन्हें इतना परेशान कर दिया था कि वो कई रातों तक ठीक से सो नहीं पाईं।
विज्ञापन
3 of 6
caterina
इस बारे में बताते हुए कैटरीना कहती हैं कि जब उन्हें दिसंबर 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के बारे में पता चला तो वो विचलित हो गईं और कई रातें उन्हें नींद नहीं आई।
4 of 6
caterina
उनका कहना है कि निर्भया कांड के बाद से वो भारत में रहने वाली हर एक लड़की और उसकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा ये बात परेशान करती रहती है कि अपनी जिंदगी के आखिरी लम्हों में उस लड़की पर क्या बीती होगी।
विज्ञापन
5 of 6
caterina
कैटेरीना कहती हैं कि ये चिंता की बात है कि भारत में ऐसी घटनाओं के बाद दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए महिलाओं को आंदोलन करना पड़ता है ताकि सरकार कोई ठोस कदम उठाए।
उन्होंने भारत सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार को इस तरह की घटनाओं को संवेदनशील ढंग से लेना चाहिए क्योंकि भारत में ऐसी घटनाओं के बाद पीड़िताओं के लिए पुलिस के पास जाना बुरे सपने की तरह होता है।