मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक मकान की तीसरी मंजिल पर दरवाजे की वेल्डिंग करने के दौरान जोरदार धमाका हो गया। हादसे में वेल्डर व उसका कर्मचारी झुलस गया।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जांच में यह बात सामने आई है कि कमरे में अवैध रूप से पटाखे रखे गए थे, जिसमें आग लगने से यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी शाहबुद्दीन और करिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मकान मालिक का नाम चांद मोहम्मद है। वह मकान की तीसरी मंजिल के गेट का वेल्डिंग करवा रहा था। वेल्डिंग से निकलने वाली चिनगारी कमरे में रखे पटाखों के बोरे पर गिरी और जोरदार धमाका हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि चांद मोहम्मद अपने मकान में ही अवैध रूप से सुलेमान नाम से पटाखा बनाता है।