फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दोनों की 50 लाख में ली सुपारी, तीन महीने में मार दूंगा', साक्षी मिश्रा को इंस्टाग्राम पर आया मैसेज

Tue, 17 Sep 2019 01:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
साक्षी अजितेश - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरजातीय विवाह करने वाली साक्षी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ लोग विधायक की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर बदनाम कर रहे हैं। कुछ दिन से एक युवक साक्षी के सोशल मीडिया अकाउंट पर दंपती को मारने के लिए सुपारी लेने की बात कहकर धमका रहा है। साक्षी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

2 of 5
साक्षी मिश्रा और अजितेश - फोटो : ani
साक्षी और उनके पति अजितेश पर समाज में बुरी तरह से बदनाम किया जा रहा है। दोनों को सोशल मीडिया, मेसेज और फोन पर लगातार जान से मारने व बरबाद करने की धमकियां भी मिल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिद्दी जाट नाम की आईडी से एक युवक आपत्तिजनक  मैसेज भेज रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
साक्षी के मुताबिक, युवक ने उन्हें धमकी दी है कि उसने उनकी और अजितेश की 50 लाख रुपये में सुपारी ली है। यह भी लिखा कि तीन महीने में काम पूरा कर दूंगा। सुपारी किसने दी है, इस बारे में कोई जिक्र नहीं है। अजितेश के मुताबिक ट्विटर और फोन से अभिषेक शर्मा नाम का एक युवक उन्हें लगातार गालीगलौज कर रहा है। 
 

4 of 5
विधायक राजेश मिश्रा का दावा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें व उनके परिवार को आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। उन्होंने पहले बरेली पुलिस से भी शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली में ही शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। वह दिल्ली में अपना पता और पहचान नहीं खोलना चाहते तो कार्रवाई नहीं करा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साक्षी मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अनहोनी होने की भी आशंका जताई है। पहले इसी तरह के आरोपों की जांच कर चुके सीओ थ्री कुलदीप कुमार ने बताया कि अभी कोई नई शिकायत नहीं मिली है, जांच मिलेगी तो निष्पक्षता से कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें