इसके लिए पटौदी पैलेस में चारों ओर सफाई की जा रही है। रंग-रोगन का काम भी चल रहा है। गार्डन को सजाया जा रहा है। पैलेस में फैंसी लाइट लगाई जा रही हैं। पैलेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, तैमूर, करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर एवं मां बबीता, करिश्मा कपूर व उनके बच्चे, अमृता अरोड़ा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू सहित उनके करीबी मित्र पटौदी आएंगे।