फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भाजपा नेता ने ही दे दी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि, तस्वीर हुई वायरल

Sat, 07 Apr 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
atal bihari vajpayee
शुक्रवार को पूरे देशभर में भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम से अपना 38वां स्थापना दिवस मनाया। इस दिन देश में जगह-जगह कई बड़े छोटे कार्यक्रम आयोजित किए गए और पार्टी की नींव रखने वाले नेताओं दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि भी दी गई। लेकिन इस बीच देश के एक राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसी गलती हो गई कि सोशल मीडिया पर इनका बहुत मजाक उड़ रहा है। इस कार्यक्रम की तस्वीर भी वायरल हो गई है।
विज्ञापन

2 of 4
BJP Foundation Day
दरअसल बिहार के बक्सर में बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को आमंत्रित किया गया था। राणा प्रताप कार्यक्रम में पहुंचे और मंच पर रखी दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर तो फूल माला चढ़ाई लेकिन इसके बाद उन्होंने जो किया वो वायरल हो गया।
विज्ञापन

3 of 4
atal bihari vajpayee
दरअसल इन दोनों नेताओं की तस्वीर के आगे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर रखी थी और राणा प्रताप सिंह ने उनकी तस्वीर पर भी फूल माला चढ़ा दी। शायद राणा प्रताप सिंह भूल गए कि अटल जी बीमार जरूर हैं लेकिन अभी जिंदा हैं। बस फिर क्या था देखते ही देखते अटल बिहारी की यह फूल माला चढ़ी तस्वीर वायरल हो गई और लोग इसका खूब मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ATAL BIHARI VAJPAYEE - फोटो : Amar Ujala
फोटो वायरल होने के बाद राणा प्रताप ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि यह भूल से हो गया। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही अटल बिहारी वाजपेयी की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें