फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की बहन की शादी से लौट रहे तीन परिवारों के बुझ गए चिराग, तस्वीरें देखें कैसे चकनाचूर हुई कार

Wed, 12 Jun 2019 01:52 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
शादी से लौटने के दौरान ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत से परिवारों के चिराग बुझ गए। घरों में चीख पुकार और कोहराम मचा है। युवकों की मौत पर हर कोई गमजदा है। गांव में मातम है।  गौरव कौशिक (28) पुत्र बिजेंद्र शर्मा निवासी गांव रहीसपुर के दोस्त की बहन की शादी सोमवार को अलीगढ़ के खैर में थी। गौरव अपने दोस्त प्रवीण कुमार (28) पुत्र किशनपाल सिंह निवासी रहीसपुर व पंकज सिंह (28) पुत्र जयपाल सिंह निवासी डी ब्लॉक गोविंदपुरम को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन

2 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में कार का निकला कचूमर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि तीनों सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे घर से निकले। गौरव अपने वैगनआर कार से लेकर उन्हें खैर के लिए रवाना हो गया। लौटने के दौरान जब उनकी कार ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर पहुंची तो ट्रक से भिड़ंत हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक गौरव - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग रात को ही नोएडा के लिए रवाना हो गए। मंगलवार सुबह से तीनों परिवारों में रिश्तेदारों का जमावड़ा शुरू हो गया। परिवार के लोग रो-रोकर एक ही बात बोल रहे थे कि चिराग बुझ गया।  

4 of 5
मृतक पंकज(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गौरव, पंकज साथ करते थे काम
गौरव कौशिक बीकॉम, एमबीए करके गुरुग्राम की एक कंपनी में मार्केटिंग हेड थे। उनके साथ ही पंकज मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव काम करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों की अच्छी मित्रता थी। जबकि प्रवीण गौरव का पड़ोसी है और गौरव के मित्र का छोटा भाई है। प्रवीण नोएडा की एक कंपनी में सुपरवाइजर है। तीनों अधिकतर साथ ही छुट्टी लेते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक प्रवीण चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गांव में मातम
गौरव, प्रवीण और पंकज की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गांव शोक में है। घरों में चूल्हा नहीं जला। रहीसपुर के लोगों ने कहा कि गौरव और प्रवीण दोनों अच्छे लड़के थे। वह सभी बड़ों का सम्मान करते थे। छोटों को भी हमेशा आगे बढ़ने की सीख देते थे। कहा कि उनके मरने का सभी को दुख है। परिवार के साथ बहुत गलत हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें