फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में दिखी राम राज्य की झलक, ऐसा रहा माहौल

Sun, 10 Nov 2019 02:55 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
फैसले के बैद का माहौल - फोटो : अमर उजाला
एक ही सबका मालिक बस अलग-अलग है नाम, किसी का वाहेगुरु, किसी का ईसा मसीह, मेरे लिए अल्लाह और तेरे लिए राम...। अयोध्या मामले में शनिवार को आए ऐतिहासिक फैसले के बाद ये पंक्तियां राजधानी दिल्ली के मिजाज पर सटीक बैठती हैं। एहतियाती तौर पर जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात दिखाई दिए, लेकिन फैसला आने के बाद न कोई दहशत और न ही किसी तरह का खौफ देखने को मिला। आगे की तस्वीरों में देखें अयोध्या फैसले के दिन कैसा रहा राजधानी का माहौल-
विज्ञापन

2 of 8
जामा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद के आसपास शहर के अन्य इलाकों से अधिक पुलिस बल तैनात दिखाई दिया, लेकिन फैसला आने के बाद भी भीड़भाड़ वाले इस इलाके में वही रौनक थी जो आमतौर पर दिखाई देती है। फैसले के बाद मस्जिद में लोगों ने दोपहर की नमाज भी शांतिपूर्ण तरीके से अदा की। 
विज्ञापन

3 of 8
फैसले के बैद का माहौल - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को सुनने के लिए लोग घरों में टीवी से चिपके रहे। इस वजह से मेट्रो स्टेशनों में भी यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आयी। 
 

4 of 8
फैसले के बैद का माहौल - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सबसे पॉश और भीड़भाड़ वाले इलाके क्नॉट प्लेस में भी कुछ खास भीड़ नजर नहीं आई।

 
विज्ञापन

5 of 8
फैसले के बैद का माहौल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की खचाखच भरी डीटीसी बसें, जिनमें आम दिनों में पैर रखने के लिए बी मशक्कत करनी पड़ती है, उनमें भी यात्रियों की संख्या कम ही नजर आई।

 
विज्ञापन

6 of 8
फैसले के बैद का माहौल - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में से एक माना जाता है। शनिवार को वहां भी हर आपात स्थिति से निपटने के लिए फोर्स तैनात रही। 

 
विज्ञापन

7 of 8
फैसले के बैद का माहौल - फोटो : अमर उजाला
लंबी-लंबी कतारों में जाम में फंसे वाहनों का भार झेलती दिल्ली की सड़कें भी अयोध्या पर फैसले के दिन खाली-खाली नजर आईं। 

 
विज्ञापन

8 of 8
फैसले के बैद का माहौल - फोटो : अमर उजाला
फैसला आने के बाद गुरुद्वारा बंग्ला साहीब में लोगों ने मत्था टेककर खुशी जाहिर की। लोगों के चेहरे पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर संतुष्टि नजर आई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें