रोहित तिवारी की मौत दिल संबंधी बीमारी से होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के दौरान रोहित के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि रोहित के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट गुरुवार शाम तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित शेखर की मां
- फोटो : अमर उजाला
पांच डॉक्टरों के एक पैनल ने एम्स में रोहित के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार शाम तक आठ लोगों के बयान दर्ज किए। किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश की आशंका काफी कम है। रोहित की मौत की जांच के लिए एक अनौपचारिक एसआईटी गठित की गई है। दक्षिण जिले के एक अधिकारी ने बताया कि रोहित तिवारी परिवार के साथ सोमवार को उत्तराखंड से दिल्ली लौटा था।
विज्ञापन
3 of 5
वे उत्तराखंड वोट डालने गए थे। रोहित व उसकी पत्नी और नौकर एक कार में थे, जबकि मां उज्ज्वला अलग कार में थी। परिवार के लोगों ने बताया है कि रोहित ने दिल्ली आते हुए रास्ते में कार में शराब पी थी। रात करीब 9:30 बजे वे लोग दिल्ली पहुंचे थे। खाना खाकर रात करीब 11:30 बजे रोहित सो गया था। सुबह देर से उठता था इसलिए कोई उसे जगाता नहीं था।
4 of 5
रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो)
रोहित एक से दो बजे के बीच जगता था। जब वह नहीं जगा तो पत्नी के कहने पर नौकर गोलू उसे जगाने गया। रोहित बेसुध पड़ा था। उसकी नाक से खून निकल रहा था और तकिये पर पड़े खून के धब्बे सूख गए थे। परिवार के लोगों ने बताया कि रोहित की करीब एक वर्ष पहले बाईपास सर्जरी हुई थी। वह कई बीमारियों की दवा खा रहा था। रोहित की नकसीर कभी भी चल जाती थी। डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि ज्यादा एसिड पड़ने से दिल पर जोर पड़ा और रोहित की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर के बाहर व अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन ये कैमरे काफी समय से बंद पड़े हुए हैं। पुलिस ने घर से सीसीटीवी के डीवीआर उठा लिए हैं। तकनीकी विशेषज्ञ अधिकारियों को जांच में लगाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंपा
डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रोहित का शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने बुधवार शाम को रोहित का लोधी कॉलोनी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।