फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिम्हा राव ही नहीं, राहुल-केजरीवाल पर भी फेंके जा चुके हैं जूते, बाहुबली की हीरोइन भी नहीं बची

Thu, 18 Apr 2019 02:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता - फोटो : ani
भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। जिस दौरान जूता फेंका गया, जीवीएल साध्वी प्रज्ञा के भोपाल से उम्मीदवारी के बारे में जानकारी दे रहे थे। तुरंत हरकत में आते हुए, भाजपा मुख्यालय के स्टाफ ने व्यक्ति को तुरंत पकड़ा और बाहर ले गए। व्यक्ति ने बताया कि वो कानपुर का रहने वाला है। हालांकि, अभी जूता फेंकने की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े शख्स पर जूता फेंका गया है, राहुल गांधी से केजरीवाल तक पर जूते फेंके जा चुके हैं....
विज्ञापन

2 of 6
राहुल गांधी पर फेंका जूता - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर 2016, राहुल गांधी
सीतापुर में किसान यात्रा का दूसरे चरण के तहत रोडशो के दौरान ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंचते ही एक व्यक्ति ने राहुल गांधी पर जूता फेंक दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहीं इस घटना पर राहुल गांधी का कहना है कि उन पर ये हमला बीजेपी और आरएसएस ने करवाया है। जानकारी के जूता फेंकने वाले युवक का नाम हरिओम है और वह सीतापुर के शास्त्रीनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
जनवरी 2017, प्रकाश सिंह बादल
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर उनके ही विधानसभा क्षेत्र में जूता फेंका गया। जानकारी के मुताबिक सीएम बादल अपने विधानसभा क्षेत्र लंबी के दौरे पर थे।
यहां एक संगत दर्शन के दौरान उनपर जूता फेंका गया। इस हमले से सीएम का चश्मा टूटकर उनके हाथों में आ गया। घटना से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि हाल ही में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर भी पथराव किया गया था। इस मामले में एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई थी।

4 of 6
केजरीवाल पर जूता फेंकने वाला - फोटो : अमर उजाला
जनवरी 2017, केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रोहतक में तिजोरी तोड़- भंडाफोड़ रैली थी। केजरीवाल के भाषण के दौरान चरखी दादरी के गांव मौड़ी निवासी विकास ने मंच की तरफ जूता उछाल दिया था। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने विकास की जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस को दिये बयान में विकास ने कहा था कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है। जब मंच पर तिजोरी तोड़ी गई तो आवेश में आकर जूता उछाल दिया। वह केजरीवाल को नहीं बल्कि तिजोरी को जूता मारना चाहता था।
विज्ञापन

5 of 6
तमन्ना भाटिया पर फेंके जूते - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, जनवरी 2018
फिल्म बाहुबली की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर हैदराबाद में जूता फेंका गया। हालांकि जूता उन्हें लगा नहीं। आरोपी शख्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसके बाद हर कोई सकते में है। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा तमन्ना भाटिया हैदराबाद के हिमायत नगर में तमन्ना एक ज्वैलरी स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिग्नेश मेवानी - फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
फरवरी 2019, जिग्नेश मेवाणी
पूर्वी दिल्ली के रानी गार्डन इलाके में हुई गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी की सभा के बाद जमकर हंगामा हुआ। भीड़ में से किसी ने उन पर जूता भी फेंका। देशद्रोह के आरोप लगा रहे अज्ञात युवकों ने मेवाणी का घेराव कर उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। दिल्ली पुलिस की डीसीपी मेघना यादव ने जूता फेंकने से इंकार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेवाणी की कार और हंगामा करते युवक दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने भीड़ में से जूता जिग्नेश मेवाणी की ओर फेंका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें