फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव चंदेल हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा, अब बाइक की भी है तलाश

Fri, 17 Jan 2020 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
gaurav chandel - फोटो : अमर उजाला
नोएडा निवासी रीजनल मैनेजर गौरव चंदेल की हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज से एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके बाद पुलिस की जांच दिशा ही बदल गई है। हालांकि, पुलिस दो दिन बाद भी बदमाशों का रूट ट्रेस नहीं कर सकी। वहीं, बदमाशों को लेकर भी अभी तक कोई खास क्लू नहीं मिला है। कार को मसूरी थानाक्षेत्र के अंदरूनी इलाके आकाश नगर में खड़ी करने से स्थानीय व्यक्ति के घटना में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

2 of 7
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आकाश नगर के जिस स्थान पर गौरव चंदेल की कार मिली थी। पुलिस ने उसके पास लगे सीसीटीवी की जांच की तो फुटेज में पूरा अंधेरा दिख रहा है। सेल्टॉस के साथ एक कार व एक बाइक भी दिख रही है। पहले पुलिस को लग रहा था कि बदमाश सेल्टॉस छोड़कर दूसरी कार से भाग गए। अब जांच के दायरे में बाइक भी आ गई है। पुलिस इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि हो सकता है बदमाश बाइक से भी भाग गए हों। पुलिस अब बाइक की भी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
नोएडा पुलिस गुरुवार सुबह गाजियाबाद पहुंच गई थी। स्थानीय पुलिस को साथ लिए बिना आकाश नगर में खोजबीन शुरू कर दी। जिस जगह गौरव चंदेल की कार खड़ी मिली, उस स्थान पर आने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हालांकि, फुटेज में गौरव की कार के अलावा दिखाई दे रही दूसरी कार अभी ट्रेस नहीं हो सकी है। 

4 of 7
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
सफेद रंग की उक्त कार का नंबर पता करने के लिए अन्य रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कार खड़ी होने की सूचना देने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी जगबीर सिंह नेहरा से भी नोएडा पुलिस ने दोबारा पूछताछ की। हालांकि, उन्होंने बिना नंबर प्लेट की कार खड़ी देखकर पुलिस को सूचना देने की बात ही दोहराई।
विज्ञापन

5 of 7
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
लावारिस खड़ी मिली थी गौरव चंदेल की कार
मूलरूप से कानपुर निवासी गौरव चंदेल गुरुग्राम की सर्जिकल इक्विपमेंट कंपनी के रीजनल मैनेजर थे। वह गौर सिटी के पांचवें एवेन्यू में पत्नी, बेटा और मां के साथ रहते थे। छह जनवरी की रात 10.22 बजे पत्नी ने उन्हें फोन किया तो गौरव ने खुद को पर्थला चौक के पास बताते हुए पांच मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला
सुबह सवा चार बजे हरनंदी के पास स्थित स्टेडियम के किनारे सर्विस रोड पर उनका शव मिला था। सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। बदमाश उनकी सेल्टोस कार, दो मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान लूट ले गए थे। बुधवार सुबह गौरव की कार गाजियाबाद में खड़ी मिली। कार को हत्यारे मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे मसूरी थानाक्षेत्र के आकाश नगर में खड़ी कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गौरव चंदेल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पूर्व में तैनात रह चुके पुलिसकर्मियों की ली जा रही मदद
गौरव चंदेल की कार मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने अपने जिले में तैनात उन पुलिसकर्मियों की मदद भी ले रही है, जो पूर्व में गाजियाबाद में तैनात रह चुकेहैं। इसके अलावा मसूरी, कविनगर क्षेत्र में रह चुकेपुलिसकर्मियों को वरीयता दी जा रही है। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन का कहना है कि नोएडा पुलिस को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी। अपने स्तर से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें