सपा नेता रामटेक कटारिया हत्याकांड में दादरी पुलिस ने बुधवार को चचेरे भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभी मामले में नामजद भाजपा नेता समेत चार आरोपियों को फरार बताया है। सूरजपुर स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपियों ने रमेश कटारिया हत्याकांड का बदला लेने के लिए रामटेक की हत्या की थी। उन्हें शक था कि रमेश की हत्या में रामटेक शामिल था।
विज्ञापन
2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जायसवाल के अनुसार, दादरी के गांव गढ़ी में 31 मई को दिनदहाड़े रामटेक की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक की टीम ने बील अकबरपुर तिराहे के नजदीक से रामटेक के चचेरे भाई सभासद बालेश्वर कटारिया, उसके भतीजे कपिल निवासी गांव गढ़ी और मामा के लड़के नीतेश निवासी खेड़ी भनौता सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गईं दो पिस्टल, तमंचा व एक आल्टो कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बालेश्वर तीन बार से वार्ड सभासद है। बालेश्वर और रामटेक के दादा दोनों भाई थे। जमीन के बंटवारे में चली रंजिश आगे चलकर वर्चस्व की लड़ाई बन गई। वर्ष 2018 में बालेश्वर के भाई रमेश का शव अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। उस दौरान रामटेक के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच में रामटेक को क्लीन चिट दी थी, लेकिन बालेश्वर भाई की हत्या में रामटेक को ही जिम्मेदार मानता था।
मामले में नामजद भाजयुमो जिला मंत्री फरार
4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड में फरार नामजद आरोपी अन्नू कटारिया भाजयुमो का जिला मंत्री है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी जिसमें अन्नू कटारिया की हत्या में भूमिका तलाशी जाएगी।
सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सपा प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। यदि मामले में किसी हत्या आरोपी को बचाया गया तो सपा कार्यकर्ता रोड पर उतरकर आंदोलन करेंगे। - वीर सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष