फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: ब्रेकअप करना चाहती थी वो, इसलिए आफताब ने हत्या के बाद कर दिए टुकड़े-टुकड़े

Tue, 29 Nov 2022 01:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा हत्याकांड में रोजाना एक के बाद एक खुलासा हो रहा है। श्रद्धा हर हाल में आफताब को छोड़ना चाहती थी। 3-4 मई को दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था, लेकिन आफताब को ये नागवार गुजर रहा था। इससे खफा होकर उसने हत्या की थी। दरअसल, आरोपी आफताब की मारपीट और रवैये से परेशान आ गई थी। श्रद्धा उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। दूसरी ओर आफताब का नार्को टेस्ट एक दिसंबर को होगा। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से एक दिसंबर को कराने की एप्लीकेशन लगाई थी। अभी तक नार्को टेस्ट के लिए पांच दिसंबर को करने की डेट फाइनल थी। आपको बता दें कि आरोपी आफताब का पॉलीग्राफिक टेस्ट कल यानि सोमवार को ही पूरा हो चुका है। आज फिर से आफताब के कुछ मेडिकल टेस्ट हो रहे हैं। जो पॉलीग्राफिक टेस्ट के बाद होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की मिसिंग कंप्लेंट मुम्बई में दर्ज होने के बाद जब वो मुम्बई पुलिस की पूछताछ में शामिल होने जा रहा था, तब भी आफताब के फ्रीज में बॉडी के कुछ टुकड़े थे। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 13 हड्डियां बरामद हुई हैं। जो जंगल के आसपास के इलाके से मिली हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला
उधर, श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब की इंटरनेट सर्चिंग संदिग्ध है। उसने संदिग्ध सर्चिंग की है, क्या सर्च किया ये अभी वेरिफाई कर रहे है? ज्यादातर सर्च आफताब ने इंटरनेट से डिलीट की हुई थी।

4 of 7
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस आफताब द्वारा डिलीट किए गए पॉइंट को तलाशने में जुटी है। दिल्ली पुलिस ने एक एसआईटी बनाई हुई है, सर्च अभी भी चल रही है। जंगल और हर उस जगह जहां रिकवरी के कोई चांस हो। 

 
विज्ञापन

5 of 7
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
पॉलीग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है, पॉलीग्राफी टेस्ट से बस इस बात का अंदाजा होता है कि आरोपी सच बोल रहा है या नहीं। नार्को टेस्ट भी नार्मल एडमिसेबल नहीं होता। हालांकि नार्को टेस्ट के जरिए अगर कोई रिकवरी होती है वो कोर्ट में एडमिसेबल होता है। नार्को टेस्ट के जरिए कुछ और रिकवरी के चांस हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि 18 मई को आफताब और श्रद्धा के बीच झगड़ा हुआ था। आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
उसने शव के चापड़ से करीब 35 टुकड़े किए और फिर फ्रीज में रख दिए। वह रात दो बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें