इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में मंगलवार तड़के बेटा-बेटी की हत्या कर कारोबारी द्वारा पत्नी व महिला मैनेजर संग आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस आरोपी साढू राकेश वर्मा की मां को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने सोसायटी की आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट पर ताला लगा दिया है। सोसायटी की आरडब्ल्यूए की ओर से उस फ्लोर पर सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया है। वहीं आज गुलशन के परिजन हिंडन घाट पर अस्थियां लेने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने फ्लैट से साक्ष्य जुटाए थे। साक्ष्यों को जांच के लिए लैब भेजा है। पुलिस ने फ्लैट पर अपना ताला लगाया है। जांच पूरी होने तक फ्लैट पुलिस के कब्जे में रहेगा। वहीं, मामले में कारोबारी के साढू राकेश वर्मा और उसकी मां फूला देवी के खिलाफ इंदिरापुरम थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी राकेश वर्मा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। लेकिन फूला देवी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। एएसपी इंदिरापुरम केशव कुमार ने बताया कि जांच के लिए फ्लैट को कब्जे में रखा गया है। आरोपी फूला देवी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
हिंडन पर अस्थियां लेने पहुंचेंगे परिजन
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में गुलशन, परमीना, कृतिका और रितिक एक साथ हिंडन श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया था। मृतक के भाई ने सभी को मुखाग्नि दी थी। परिवार के लोग इस हादसे से पूरी तरह से टूट चुके हैं। शुक्रवार सुबह परिजन हिंडन श्मशान घाट पर अस्थियां लेने पहुंचेंगे। गुलशन के भाई विपिन ने बताया है कि अस्थियों का विसर्जन कहां पर किया जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है।
4 of 7
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
लगा होता जाल तो बच जाती तीनों की जान
कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। जहां पर भी पेंट का काम चल रहा है वहां पर सुरक्षा के चलते जाल लगाया गया है। लोगों का कहना है कि जहां से तीनों कूदे हैं यदि वहां जाली लगी होती तो शायद तीनों की जान बच जाती।
विज्ञापन
5 of 7
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
बरामद सीरिंज को लैब भेजा
एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मौके से बरामद हुए सीरिंज, सल्फास और तीन गिलासों से बरामद हुए पेय पदार्थ को जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
6 of 7
ghaziabad murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
बढ़ाई सुरक्षा, तैनात किया सुरक्षा गार्ड
घटना के बाद से सोसायटी में पुलिस, मीडिया और अन्य लोगों का आवागमन अधिक बढ़ गया। पुलिस और मीडिया की आड़ में कोई गलत व्यक्ति सोसायटी में न प्रवेश कर जाए, इसके लिए एओए सतर्क हो गई है। एओए ने सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों को सतर्क कर दिया है। आठवीं मंजिल पर आसपास जाने वाले लोगों से पूछताछ और उनकी डिटेल नोट कर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा उस फ्लोर पर एक सुरक्षागार्ड तैनात किया गया है।
यह है मामला
झिलमिल दिल्ली निवासी गुलशन उर्फ हरीश इंदिरापुरम की कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में बेटा रितिक (13), बेटी कृतिका (18), पत्नी परमीना (43) और मैनेजर संजना (26) के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। उनका दिल्ली स्थित गांधी नगर में जींस का कारोबार था। मंगलवार सुबहा बेटा-बेटी की हत्या कर गुलशन, परमीना और संजना ने आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी में कुर्सी लगाकर नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। फ्लैट की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था। इसमें सभी मौतों का जिम्मेदार साढू राकेश वर्मा को बताया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर राकेश वर्मा को जेल भेज दिया था।