हैदराबाद और रांची में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के बाद देश के कई हिस्सों से ऐसी वारदातों की खबरें आने लगी हैं। महिलाओं के साथ होने वाली हिंसक घटनाओं को लेकर लोग जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार को दिल्ली के विजय चौक पर कांग्रेस नेता सचिन चौधरी अपनी बेटी को गोद में लेकर अनोखे ढंग से विरोध करने पहुंचे, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
2 of 6
सचिन चौधरी को पुलिस ने लिया हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव सचिन चौधरी अपनी बेटी को गोद में लेकर विजय चौक पर विरोध कर रहे थे। उन्होंने उपने कपड़ों पर पोस्टर लगाया हुआ था, जिसमें बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई तरह की बातें लिखीं हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
पीठ पर लगा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपनी पीठ में जो पोस्टर चिपकाया था, उसमें लिखा हुआ था- 'दुष्कर्म के दोषियों को 90 दिन में सजा-ए-मौत दी जाए'
4 of 6
बेटी को गोद में लेकर प्रदर्शन करते सचिन चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सचिन चौधरी के हाथ में दो अन्य भी पोस्टर थे, जिनमें उन्होंने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। एक पोस्टर में लिखा था- 'प्रधानमंत्री जी, मैं अपनी बेटी को घर से बाहर या स्कूल नहीं भेजूंगा।'
विज्ञापन
5 of 6
हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते सचिन चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा दूसरे पोस्टर में उन्होंने लिखा था कि- 'मुझे और मेरे परिवार को देश की कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास नहीं रहा।'
बेटी को गोद में लेकर प्रदर्शन करते सचिन चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार को विजय चौक पर महिलाओं के साथ हो रही हिंसा के खिलाफ कई लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में घुसने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। सचिन भी बेटी को साथ लेकर प्रदर्शनकारियों के संग विजय चौक पहुंचे थे।