फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के मामा नरेश त्यागी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने...

Thu, 19 Nov 2020 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 11
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि विधायक के बड़े भाई गिरीश त्यागी और हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने घटना से दो महीने पहले हत्या की रूपरेखा तैयार कर ली थी। 
 
विज्ञापन

2 of 11
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, प्रमुख षड्यंत्रकारी की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस शूटर्स के बारे में कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। इस कारण विधायक अजीत पाल त्यागी ने भी पुलिस के खुलासे पर असंतोष जाहिर किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने अपना दबाव कम करने के लिए बिना सुबूत के गलत खुलासा किया है।
 
विज्ञापन

3 of 11
नरेश त्यागी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
 सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि सद्दीकनगर सिहानी गांव निवासी जितेंद्र त्यागी ही नरेश त्यागी हत्याकांड का साजिशकर्ता था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने की बात कबूल की है। साथ ही यह भी बताया कि नरेश त्यागी के बड़े भांजे व विधायक के बड़े भाई गिरीश त्यागी से उसका गहरा मेलजोल है। 

 

4 of 11
घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक रंजिश के चलते ही गिरीश त्यागी और उसने मिलकर घटना से करीब दो माह पहले नरेश त्यागी की हत्या की योजना बना ली थी। जितेंद्र त्यागी ने बताया कि पुलिस व परिजनों को गुमराह करने के लिए हत्या से दो दिन पहले ही वह और गिरीश त्यागी योजनाबद्ध तरीके से लखनऊ चले गए थे। 
 
विज्ञापन

5 of 11
सीसीटीवी में कैद स्कूटी सवार हत्यारे - फोटो : अमर उजाला
योजना के तहत हत्या के बाद वह वापस आते और किसी को शक भी नहीं होता, लेकिन नरेश त्यागी की हत्या की सूचना मिलते ही गिरीश त्यागी घबरा गए और अपना व उसका मोबाइल बंद करा दिया। घटना में शामिल होने के कारण ही गिरीश त्यागी अपने मामा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

टैक्सी से किया सफर, कई जगह काटी फरारी

6 of 11
हत्या के बाद आपस में बात करते परिजन और पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद विधायक के भाई गिरीश त्यागी और जितेंद्र त्यागी ने कई स्थानों पर फरारी काटी। आने-जाने के लिए दोनों टैक्सी का इस्तेमाल करते थे। लखनऊ के बाद वह टैक्सी से कानपुर पहुंचे। वहां कुछ दिन ठहरने के बाद जितेंद्र त्यागी की ससुराल भिक्कनपुर में फरारी काटी। जहां से जितेंद्र त्यागी के साले भोलू की ससुराल में ठहरे। वर्तमान में गिरीश त्यागी कहां हैं, इसकी जानकारी होने से जितेंद्र ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

भाई को नोटिस मिलने पर खुद चौकी पहुंचा जितेंद्र त्यागी

7 of 11
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र त्यागी की गिरफ्तारी के सवाल पर पुलिस का कहना है कि 9 अक्तूबर को हुई घटना के बाद मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उसका नाम प्रकाश में आया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। कोई सुराग न लगने पर उसके भाई को पुलिस ने नोटिस जारी किया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए जितेंद्र को चौकी बुलाया था। इसके बाद जितेंद्र अपने भाई को लेकर लोहिया नगर पुलिस चौकी पहुंचा। वहां पूछताछ में जितेंद्र ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जितेंद्र त्यागी के खिलाफ पूर्व में सिहानी गेट और कविनगर थाने में करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं।

गिरीश और शूटर्स की जल्द गिरफ्तारी का दावा

8 of 11
naresh tyagi murder - फोटो : अमर उजाला
सीओ द्वितीय के मुताबिक जितेंद्र त्यागी ने पूछताछ में बताया है कि नरेश त्यागी की हत्या करने वाले शूटर्स गिरीश त्यागी ने हायर किए थे। शूटर्स कौन थे और उन्हें कितने रुपये में हत्या की सुपारी दी गई, इसकी जानकारी गिरीश त्यागी को ही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शूटर्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर घटनाक्रम की हर परत सार्वजनिक की जाएगी।

9 of 11
नरेश त्यागी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक रंजिश बताई हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक गिरीश त्यागी अपने पिता राजपाल त्यागी की राजनीतिक विरासत लेना चाहते थे, लेकिन छोटे भाई अजीत पाल त्यागी ने उन्हें पिछाड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में पारिवारिक रंजिश थी। गिरीश त्यागी खुद की उपेक्षा व छोटे भाई के बढ़ते कद के पीछे मामा नरेश त्यागी का हाथ मानते थे। साथ ही नरेश त्यागी हर बात पर अजीत पाल त्यागी का पक्ष लेते थे। इसी के चलते गिरीश त्यागी ने मामा नरेश त्यागी की हत्या की योजना बना डाली।

10 of 11
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
दबाव कम करने को किया गलत खुलासा : विधायक
पुलिस के इस खुलासे पर भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी ने असंतोष जाहिर किया है। उनका कहना है कि उनके मामा की हत्या के मामले की रोजाना लखनऊ से अपडेट ली जा रही थी। पुलिस ने अपना दबाव कम करने के लिए आनन-फानन जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार कर बिना सुबूत के घटना का गलत खुलासा कर दिया। विधायक का कहना है कि पुलिस की कहानी में कई झोल हैं, जिनको लेकर पुलिस केपास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन

11 of 11
नरेश त्यागी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी प्रथम, संबंधित सीओ व विवेचक को साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना के आदेश दिए गए हैं। विवेचक एवं संबंधित टीम द्वारा अब तक प्राप्त साक्ष्यों की गंभीरता के आधार पर एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें तस्दीक किया जा रहा है। घटना के शीघ्र निस्तारण के लिए एसपी सिटी प्रथम के निर्देशन में गठित टीमों को निर्देशित कर दिया गया है। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें