फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब नजारे: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कोरोना का रैंडम टेस्ट, कोई गाड़ी में बैठा तो कोई सड़क पर

Wed, 18 Nov 2020 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
dnd fyover corona test - फोटो : योगेश
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के तेज प्रसार के चलते नोएडा प्रशासन ने बुधवार से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रैंडम रैपिड एंटीजन कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके तहत आज डीएनडी फ्लाईओवर और चिल्ला बॉर्डर पर रैंडम चेकिंग की गई। किसी भी दिल्ली से आ रही गाड़ी को रोककर उनमें बैठे लोगों का एंंटीजन टेस्ट किया गया और 15-20 मिनट के अंदर उनकी रिपोर्ट उन्हें दे दी गई। यह प्रयास इसलिए किया जा रहा है ताकि दिल्ली का संक्रमण नोएडा न पहुंचे। इस दौरान कुछ अजब-गजब के नजारे भी देखने को मिले, जिन्हें आप आगे तस्वीरों में देखें....
विज्ञापन

2 of 5
डीएनडी पर हो रही कोरोना जांच - फोटो : योगेश
दिल्ली नोएडा बॉर्डर के पांच एंट्री प्वाइंट और 11 मेट्रो स्टेशनों पर जांच चल रही है। यहां रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट 15-20 मिनट में दी जा रही है। नोएडा प्रशासन द्वारा डीएनडी फ्लाईओवर, चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा जा रहे लोगों की रैंडम रैपिड टेस्टिंग की जा रही है। दोपहर 2.00 बजे तक 79 टेस्ट हुए थे जिसमें से 2 पॉजिटिव आए जिन्हें होम आईसोलेशन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
dnd fyover corona test - फोटो : योगेश
नोएडा सीएमओ दीपक ओहरी ने बताया, अभी से लेकर शाम तक रैंडम रैपिड टेस्टिंग की जाएगी। नोएडा में बाहर से संक्रमण तो नहीं आ रहा ये चेक करने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं।

4 of 5
डीएनडी फ्लाईओवर पर हो रही कोरोना जांच - फोटो : राजन राय
डीएम के निर्देश पर नोएडा दिल्ली सीमा पर रैंडम जांच हो रही है। डीएम ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट आने के बाद फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dnd fyover corona test - फोटो : राजन राय
सीएमओ ने बताया है कि गुरुवार को अशोक नगर में रैंडम टेस्टिंग होगी। उन्होंने बताया कि जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी वो अगर दिल्ली का है तो उसे दिल्ली आइसोलेशन के लिए भेजा जाएगा और अगर वह नोएडा का है तो उसे नोएडा में आइसोलेट किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें