हनी ट्रैप में उगाही के आरोप में गिरफ्तार निलंबित चौकी प्रभारी सुनील शर्मा व उसके साथियों पर चौथा मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-44 से पहले जब सुनील की विश टाउन पुलिस चौकी पर तैनाती थी तभी जनवरी में एक कैब चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगवाकर दस लाख रुपये मांगे गए थे। इस मामले में 70 हजार रुपये व 4.30 लाख के चेक वसूले गए थे। गिरोह के खुलासे के बाद पीड़ित के सामने आने पर एसएसपी के आदेश पर कोतवाली एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-132 निवासी एक शख्स टैक्सी चलाता है। आरोप है कि 31 जनवरी को दोपहर बाद उसके पास एक अज्ञात नंबर से महिला ने कॉल कर टैक्सी बुक की और जेपी अस्पताल के सामने बुलाया। चालक टैक्सी लेकर पहुंचा तो महिला ने कहा कि वह व उसका पति बेरोजगार है। यहीं पर नारियल पानी का काम करना चाहते हैं। यहां रहने के लिए कोई कमरा दिलाने की बात कही। इस पर चालक अपनी टैक्सी से सेक्टर-132 ले गया और वहां कमरा दिखाया। चालक ने महिला को वापस जेपी अस्पताल लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 6
चौकी प्रभारी सुनील शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने टैक्सी का किराया भी दे दिया। उसी दिन शाम करीब सात बजे महिला पुलिस के साथ उसकेघर पहुंच गई और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस उसे विश टाउन चौकी लेकर आ गई। वहां चौकी प्रभारी ने टैक्सी चालक से कहा कि तुम्हारे खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत है। थोड़ी देर में कुछ और लोग आ गए और समझौते की बात करने लगे। चौकी प्रभारी ने दस लाख रुपये मांग लिए। बाद में पांच लाख रुपये पर बात बन गई। उसी रात में टैक्सी चालक ने 70 हजार रुपये दिए और 4.30 लाख रुपये के एवज में टैक्सी चौकी पर खड़ी करवा दी।
4 of 6
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चालक 4.30 लाख रुपये का चेक देकर टैक्सी चौकी से ले गया। बाद में जब चेक बाउंस हो गया तो उसे धमकी मिलने लगी। 12 जून को मीडिया से जब टैक्सी चालक को सुनील शर्मा की करतूत की जानकारी हुई तो उसने एसएसपी से संपर्क किया। एसएसपी के आदेश पर सुनील शर्मा, अनीता, हरिओम, सुरेश, अंकित, सतीश, सौरभ समेत अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
वैभव कृष्ण, एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-44 चौकी में आने से पहले से ही निलंबित चौकी प्रभारी उगाही के काम में लिप्त था। इस मामले में कोतवाली एक्सप्रेसवे में चौथी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी
एसएसपी वैभव कृष्ण ने 10 जून की रात हनी ट्रैप के मामले में सेक्टर-44 पुलिस चौकी में तैनात दो सिपाहियों को पचास हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच में पता चला कि चौकी प्रभारी सुनील शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कुछ महिलाएं व पुरुष हनी ट्रैप का रैकेट चला रहे हैं। इसमें महिला चौकी से कुछ दूर रात में कार में लिफ्ट लेती थी और आगे चौकी के पास पहुंचकर दुष्कर्म की बात कहकर चिल्लाने लगती थी। इसके बाद योजना के मुताबिक पीसीआर वाले चौकी ले जाते थे और वहां कार मालिक से उगाही की जाती थी।