एयर एंबुलेंस के क्रैश लैंडिंग में जख्मी हुए भगवान राय हादसे के बाद खुद को जीवित देखकर भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। उनका कहना है कि आज वह भगवान की मेहरबानी से ही बचे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
एयर एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
मौत को काफी नजदीक से देखने वाले भगवान राय काफी भयभीत नजर आ रहे थे और वह बात करते हुए काफी सहमे थे। उन्होंने कहा कि जब आकाश में विमान ऊपर-नीचे करने लगा तो वह मान चुके थे कि वह अब नहीं बचेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
एयर एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विमान के पायलट की जमकर तारीफ की और कहा कि आज अगर वह जिंदा हैं इसके लिए भगवान और पायलट का शुक्रगुजार हैं। भगवान राय ने बताया कि रास्ते में विमान जोर से हिलने लगा। कारण पूछने पर पता चला कि विमान का एक इंजन फेल हो गया है।
4 of 7
एयर एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पायलट ने बताया कि विमान का दूसरा इंजन भी बंद हो गया है।पायलट ने कहा अब आप लोग बेल्ट बांध लो हम इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले हैं। तेज धमाके के साथ विमान नीचे उतरा और सबकुछ ठीक पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
5 of 7
एयर एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षित उतारने का प्रयास करता रहा पायलट : दोपहर करीब 2: 21 मिनट- इंजन फेल होने के बाद विमान ने पहले कैर गांव निवासी देवेंद्र के घर के ऊपर चक्कर काटा और फिर दिल्ली की तरफ जाने लगा। सामने कॉलोनी और फिर गांव होने की वजह से पायलट ने विमान को यूटर्न किया। पायलट विमान को नीचे उतारने की कोशिश की, इस दौरान विमान का
पहिया टूट गया। इसके बाद पायलट ने फिर से विमान को ऊपर उठाया और खेतों से देवेंद्र के घर की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 7
एयर एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
विमान को अपने घर की ओर आता देख देवेंद्र ने अपने परिवार वालों को घर से निकलकर भागने के लिए कहा। इसी बीच घर से 25 मीटर पहले ही पायलट ने विमान को खेत में उतार दिया। जोरदार आवाज होने पर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल गए। देवेंद्र ने बताया कि विमान के नीचे गिरते ही वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ विमान के पास पहुंचे और उसमें मौजूद लोगों को बाहर निकाला। उन्हें पीने के लिए पानी देने के साथ-साथ ढांढस बंधाया।
निवासियों ने बताया कि पायलट ने न सिर्फ विमान में सवार सात लोगों की जान बचाने की कोशिश की बल्कि जिस इलाके में विमान को लैंड करवाया वहां के रिहायशी इलाके में रहने वाले सैकड़ों लोगों की जान भी उसने बचा ली।