दिल्ली में हुई आनंद पर्वत इलाके की घटना हैरान करने वाली है, जहां सरेबाजार खरीदारी कर लौट रही 19 साल की लड़की को चाकुओं से गोदकर मार दिया गया। घटना जितनी दर्दनाक है उतने ही शर्मनाक हैं उस घटना के कारण जो कई सवाल पैदा करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं वो 7 वजहें जिनकी वजह से मीनाक्षी की बर्बरता से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सड़क पर तेज आवाज में पॉर्न क्लिप चलाते थे मीनाक्षी के हत्यारे
2 of 8
मीनाक्षी की मां ने बताया कि दोनो आरोपियों को मीनाक्षी का जीन्स और शार्ट्स पहनना पसंद नहीं था। जब मुझे अपनी बेटी के कपड़ों से कभी कोई दिक्कत नहीं हुई तो वो कौन होते हैं सवाल उटाने वाले। मीनाक्षी मेरी छोटी बेटी थी, वो बाजार का सारा काम करती। गुरूवार को भी जब उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या की गई तब भी वो बजार से सामान लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन
सड़क पर तेज आवाज में पॉर्न क्लिप चलाते थे मीनाक्षी के हत्यारे
3 of 8
मीनाक्षी की आंटी कमलेश बताती हैं कि आरोपियों की मां बाला अपने दोनो बेटों से मीनाक्षी को पकड़ने के लिए कह रही थी। उन्होंने उसे बालों से पकड़ा जब मैने उसे बचाने की कोशिश की तो वो लोग मुझे डराने लगे। उन्होंने मुझसे कहा कि यहां से चली जाओं वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
सड़क पर तेज आवाज में पॉर्न क्लिप चलाते थे मीनाक्षी के हत्यारे
4 of 8
सूत्रों के मुताबिक जब घायल मीनाक्षी खुद को बचाने के लिए पड़ोसी के घर में घुसी, लेकिन वहां उसे मदद नहीं मिली बल्कि उन लोगों ने भी लात मारकर उसे दरिंदों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सड़क पर तेज आवाज में पॉर्न क्लिप चलाते थे मीनाक्षी के हत्यारे
5 of 8
कॉलोनी की रहने वाली खुश्बू कहती हैं कि वो दोनो लड़कियों को छेड़ने के लिए उनके सामने गंदे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। जब कोई लड़की वहां से गुजरती थी तो वो अपने मोबाइल फोन पर ब्लू फिल्म देखते हुए उसकी आवाज तेज कर देते थे।
विज्ञापन
सड़क पर तेज आवाज में पॉर्न क्लिप चलाते थे मीनाक्षी के हत्यारे
6 of 8
गिरफ्तार हुए आरोपी के मुताबिक दोनों पड़ोसियों के बीच कूड़े-कचरे को फेंकने और दूसरी बातों पर भी विवाद होता था। मीनाक्षी ने उसके सामने मुंह बनाया था और उसके घर के आगे थूक दिया था जिसकी वजह से उसने उसे मार दिया।
विज्ञापन
सड़क पर तेज आवाज में पॉर्न क्लिप चलाते थे मीनाक्षी के हत्यारे
7 of 8
दो साल पहले भी मीनाक्षी की मां ने अक्टूबर में छेड़छाड़ की शिकायत दी थी,जिसमें कहा गया था कि उनकी बेटी के साथ दो युवकों ने भद्दे कमेंट किए जिसका जवाब देन पर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए थे। उस वक्त जब पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो डीसीपी को भी मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एक युवक से पूछताछ की गई थी। इस शिकायत को वापस लेने के लिए परिवार पर दबाव भी बनाया जा रहा था।
सड़क पर तेज आवाज में पॉर्न क्लिप चलाते थे मीनाक्षी के हत्यारे
8 of 8
सूत्रों की माने तो इस मामले को लेकर पुलिस का रवैया सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि दो साल पहले ही अगर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती तो मीनाक्षी को बचाया जा सकता है।