बवाना थाना पुलिस ने बवाना इलाके में शिक्षिका सुनीता की बीते सोमवार को हुई हत्या मामले में गुरुवार को मॉडल व उभरती अभिनेत्री एंजिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जिस तरह इस मामले के तार दिल्ली से निकलकर मुंबई में जाकर जुड़े उससे पुलिस भी चौंक गई है।
विज्ञापन
2 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
पुलिस इस मामले में सुनीता के पति मंजीत व एंजिल गुप्ता के मुंहबोले पिता को गिरफ्तार कर मामले का पहले ही खुलासा कर चुकी है। बाहरी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंजिल गुप्ता के चलते ही मंजीत ने पत्नी सुनीता की हत्या करवाई थी। उसके एंजिल के साथ संबंध थे।
विज्ञापन
3 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
बताया जा रहा है कि दोनों शादी कर चुके हैं, हालांकि दोनों ने इस बात का खुलासा नहीं किया था। जानकारी के अनुसार मंजीत भी मुंबई जाकर मॉडलिंग में हाथ आजमा चुका है। एंजिल गुप्ता का असली नाम शशि प्रभा है, उसने मॉडलिंग के लिए अपना नाम बदल लिया। एंजिल मूलरूप से तो यूपी की रहने वाली है लेकिन उसकी मां सीबीडब्ल्यूडी की कर्मचारी हैं। उसके पिता का काफी समय पहले ही निधन हो चुका है और मां को आरके पुरम में सरकारी आवास मिला हुआ है। वह कुछ समय तो मां के साथ ही रही लेकिन अपनी खूबसूरती के चलते वह मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने चली गई।
4 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
मुंबई जाकर उसने मॉडलिंग शुरू की। धीरे-धीरे उसकी गाड़ी चल निकली और वह पेज थ्री पार्टियों की सेलेब्रिटी बन गई। टीचर सुनीता की मौत की साजिश एंजिल ने मंजीत और अपने मुंहबोले पिता राजीव गुप्ता के साथ मिलकर रची। एंजिल बॉलीवुड में कई नामी कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। अभिनेता शक्ति कपूर के साथ उसका आइटम सांग काफी पापुलर हुआ था। मंजीत की उससे मुलाकात गुरुग्राम के एक होटल में पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद मंजीत मुंबई जाकर एंजिल के साथ रहने लगा। सुनीता को दोनों के रिश्तों की भनक लग गई थी और वह इन संबंधों का विरोध करती थी।
विज्ञापन
5 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
राजीव गुप्ता रोहिणी सेक्टर 3 में रहते हैं। जानकारी के अनुसार उसका दिल्ली के पॉश इलाके में रेस्त्रां व होटल है। राजीव और एंजिल का पारिवारिक जुड़ाव रहा है। यही नहीं एंजिल के मुंबई के फ्लैट के हर महीने का किराया वही देते थे जो 50 हजार रुपए बताए जाते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
क्या है पूरा मामलाः बवाना में सोमवार सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही एक महिला टीचर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दो गोलियां छाती और एक गोली पेट में लगी। उसकी पहचान सुनीता (41) के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने लूटपाट की वारदात से इंकार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रंजिश की वजह से हत्या की गई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुनीता परिवार समेत बवाना गांव में रहती थी। परिवार में पति मंजीत, 11 साल का बेटा निशु, 14 साल की बेटी इशु और अन्य सदस्य हैं। मंजीत प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। सुनीता सोनीपत के फिरोजपुर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में टीचर थी।
विज्ञापन
7 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
सोमवार सुबह सात बजे वह स्कूटी से स्कूल के लिए निकली थी। घर से करीब सात किलोमीटर दूर बवाना दरियापुर रोड पर जैसे ही वह पहुंची, तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी। जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया, उससे महज तीन सौ मीटर दूर ही पुलिस चौकी है। राहगीरों ने सुनीता को घायल देखकर उसे महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता समेत अन्य आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कोई सामान नहीं लूटा गया है। आशंका है कि रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
8 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
लोगों को लगा, सड़क हादसे में घायल हुई है सुनीताः बवाना में सोमवार सुबह महिला टीचर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को पता लगा है कि वैन सवार कुछ लोगों ने सुनीता को घायल अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ देखा, तो उन्हें लगा कि वह सड़क हादसे की शिकार हो गई है। लोग उसके पास पहुंचे, तो सुनीता की सांस चल रही थी। सुनीता को अस्पताल पहुंचाने के लिए सभी उसे वैन में डालने लगे, तभी उन्हें पता लगा कि सुनीता को गोली मारी गई है। वह सुनीता को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है।
9 of 10
teacher murder
- फोटो : यूट्यूब
बदमाशों की संख्या कितनी थी या फिर वह किस वाहन पर सवार होकर आए थे, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। प्राथमिक जांच में पता चला कि तीन साल से सुनीता अपने पति और बच्चों के साथ बवाना में आकर रहने लगी थी। इससे पूर्व वह सोनीपत में रहते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ऐसे में रंजिश या फिर किसी अन्य कारण से उसकी हत्या की गई है।
पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुनीता के पति और ससुराल वालों से कैसे संबंध थे। हालांकि शुरुआती पूछताछ में सुनीता के मायके वालों ने पति पर भी शक जाहिर किया है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि सोनीपत में रहने के दौरान उसका किसी से विवाद तो नहीं हुआ था। इसके अलावा पुलिस उसके साथ काम करने वाले टीचरों से भी पूछताछ करेगी।