राजधानी के पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी में पिस्टल लहराने व धमकी देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी आशीष पांडेय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। दूसरी ओर आशीष पांडेय के वकीलों ने भी जमानत याचिका दायर कर दी। इन दोनों पर संबंधित अदालत में शुक्रवार को सुनवाई होगी। आशीष पांडेय बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय का बेटा है।