फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाना अग्निकांड : 17 लोगों को जिंदा जलाने में शामिल हुआ एक और नाम

Thu, 25 Jan 2018 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bawana fire - फोटो : अमर उजाला
बवाना अग्निकांड मामले में गिरफ्तार फैक्ट्री मालिक मनोज जैन बारूद मथुरा और अन्य क्षेत्रों से दिल्ली लाता था।
विज्ञापन

2 of 5
bawana fire
बारूद की सप्लाई करवाने में ललित गोयल नामक शख्स का नाम सामने आया है। अदालत ने आरोपी से विस्तृत पूछताछ व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उसे पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
bawana fire
बुधवार को रोहिणी कोर्ट के महादंडाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष आरोपी मनोज जैन को पेश किया गया। अदालत के समक्ष पीड़ित पक्ष के वकील ऋषिपाल सिंह ने दलील दी कि आगजनी की घटना के बाद तीन मंजिला फैक्ट्री से बरामद हुए बारूद के बारे में जांच जारी है।

4 of 5
fire in bawana - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दलील दी कि विस्फोटक फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रहीं थी, जिनमें लोगों को बंद करके अवैध तरीके से काम करवाया जा रहा था। वहीं उन्होंने दलील दी कि मनोज जैन ने कुछ ही दिनों में फैक्ट्री के पते को तीन बार बदला था, जिससे उसका गोरखधंधा किसी की नजर में ना आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bawana fire - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शनिवार 20 जनवरी को बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने से 17 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें