फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गलत राह पर जाने और उनमें हिंसक प्रवृति रोकने का ये है सबसे आसान तरीका

Thu, 25 Jan 2018 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Yamunanagar Murder
पिछले दिनों हरियाणा के यमुनानगर में बारहवीं के छात्र ने प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने दिल्ली के स्कूलों के प्रिंसिपल को भी चौकन्ना कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 8
स्कूलों का मानना है कि लगातार न पढ़ने वाले और अनुशासनहीन छात्रों से स्कूल निपट सकते हैं, बस इसमें स्कूलों को माता-पिता का सहयोग मिलना जरूरी है। बच्चे की हिंसक प्रवृति को काउंसलिंग के माध्यम से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
counseling
डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल रमाकांत तिवारी कहते हैं कि इस घटना के सामने आने के बाद केवल बच्चे को ही दोष नहीं दिया जा सकता। बच्चे कच्ची मिट्टी हैं, उन्हें जैसा रूप देंगे वैसा ढल जाएंगे।

4 of 8
counseling
उनका कहना है कि स्कूल ऐसे बच्चों को अनुशासित बना सकते हैैं, लेकिन इसमें उन्हें माता-पिता का सहयोग चाहिए। शिक्षकों व अभिभावकों के बीच एक दूरी बनती जा रही है। इस दूरी को पाटने की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 8
counseling
बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की काउंसलिंग भी जरूरी है। सबसे पहले तो शिक्षक व अभिभावक को बच्चे के मन की व्यथा सुनना जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 8
family
वर्तमान समय में अभिभावकों व शिक्षकों को बच्चों का मित्र बनकर काम करना होगा। यह ध्यान रखना होगा कि मित्र बनने से वह अपने मन की बात कहते हैं और निश्चित रूप से ऐसे बच्चों में बदलाव आता है।
विज्ञापन

7 of 8
counseling
रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. ज्योति अरोड़ा कहती हैं कि बच्चे को समझने और सुधारने के लिए स्कूलों को अभिभावकों का साथ मिलना जरूरी है।
विज्ञापन

8 of 8
counseling
अभिभावक व शिक्षक साथ मिलकर काम करें, तो ऐसे बच्चों की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। सकारात्मक सोच रखना भी जरूरी है। स्कूलों के साथ अभिभावकों को भी अपने बच्चे पर निगाह रखनी होगी। घर पर भी बच्चे की मनोस्थिति को समझना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें