फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पिंक' की इस दबंग इंस्पेक्टर का बीजेपी के 'अच्छे दिन' के नारे से है गहरा नाता 

Thu, 29 Sep 2016 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 11
ममला मलिक - फोटो : facebook
सरला प्रेमचंद नाम की एसएचओ (पुलिस अधिकारी) जब फिल्म 'पिंक' की स्क्रीन पर दिखाई देती हैं तो लोगों को एक महिला पुलिकर्मी का नया अवतार देखने को मिलता है। सरला एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती हैं जो आरोपियों को बचाने के लिए एफआईआर की कॉपी के साथ छेड़छाड़ करती हैं।
विज्ञापन

2 of 11
ममला मलिक - फोटो : facebook
फिल्म में उन्हें हरियाणा के सूरजकुंड थाने का एसएचओ दिखाया गया है जो बेहद रोबिले अंदाज में आरोपी लड़कियों के घर पहुंचती हैं और उनमें से एक को पुलिस वैन में बिठाकर चल देती हैं। उनकी हरियाणवी बोली और पुलिसिया अंदाज ने लोगों को उनके ‌हुनर का कायल बना दिया है।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : facebook
असल जिंदगी में सरला प्रेमचंद नाम की इस महिला इंस्पेक्टर का नाम ममता मलिक है। ममता मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और दिल्ली में पढ़ी और बड़ी हुई हैं। ममला के पिता सेना में थे लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक रहा है।

4 of 11
पिंक में ममला मलिक
हरियाणा में पानीपत जिले के कलखा गांव में जन्मीं ममता ने जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। ममता का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : facebook
मास कम्यूनिकेशन की अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ममता ने दो साल तक दिल्ली में ही थियेटर कर अपनी कला को मांजने के बाद मुंबई जाने का फैसला किया। 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : facebook
ममता को आज भी याद है वो दिन जब उन्होंने दिल्ली छोड़ मुंबई जाकर अपनी ‌किस्मत आजमाने का फैसला किया। 15 जून 2012 को जब वो मुंबई गईं तो उन्हें वहां जानने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : facebook
छोटे टीवी सीरियल और ऐड से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली ममता को ड्रेसिंग सेंस के बारे में भी ज्यादा पता नहीं था। वो हर सेट पर एक ही ड्रेस में चली जातीं। 

8 of 11
- फोटो : facebook
ममता बताती हैं कि टीवी सीरियल्स के लिए होने वाले ऑडिसंस के दौरान ही उनकी मुलाकात जोगी मलंग से हुई। असल में मलंग ही पिंक के कास्टिंग डायरेक्टर हैं।

9 of 11
- फोटो : facebook
ममता बताती हैं कि उनके क‌ैरियर में बीजेपी का अच्छे दिन वाला ऐड ‌मील का पत्‍थर साबित हुआ क्योंकि इसमें काम करते हुए पहली बार उनके घर वालों ने उन्हें टीवी स्क्रीन पर देखा था। 

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
असल में अनुष्का शर्मा अभिनीत एनएच10 में भी ममता को रोल मिला था लेकिन इस फिल्म में उन्होंने बस एक लाइन बोली है। फिलम में वो अनुष्का से बोलती हैं- मैम आप ठीक तो हो।
विज्ञापन

11 of 11
ममला मलिक - फोटो : facebook
एक परंपरागत परिवार में पली-बढ़ी ममता अपने भाई और पिता को ये फिल्‍म दिखाना चाहती हैं। अच्छी बात ये है कि उनकी बेहद कड़क मां ने ही उन्हें पिंक में काम करने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें