दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने किशोरी को करीब दो दिन के अथक प्रयासों के बाद उसके परिवार तक सकुशल पहुंचा दिया। किशोरी नेपाल से अपने परिवार के साथ दिल्ली घूमने आई थी और वह कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर परिवार से बिछड़ गई थी। किशोरी को न हिंदी आती थी और न ही अंग्रेजी भाषा। वह सिर्फ नेपाली भाषा जानती थी। नेपाली भाषा के जानकार की मदद से किशोरी से बात कर कुछ जानकारी हासिल की गई। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
2 of 7
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्गा थापा (17) परिवार के साथ गांव बाजुरा, जिला आंचल नेपाल में परिवार के साथ रहती है। वह अपने भईया व भाभी के साथ दिल्ली में लाल किला आदि जगह घूमने आई थी। वह 28 अक्तूबर को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर भाईया व भाभी से बिछड़ गई और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पहुंच गई।
विज्ञापन
3 of 7
यहां पर वह मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर लावारिस हालत में घूमने लगी। यहां पर किशोरी के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। प्रधानमंत्री आवास व नागालैंड आवास के पास उसे घूमते हुए किसी ने देख लिया और इसकी सूचना तुगलक रोड थाने में तैनात एसआई सुनील कुमार को दी।
4 of 7
सुनील कुमार किशोरी को तुगलक रोड थाने ले गए और दिल्ली के साथ थानों को सूचना देकर किसी किशोरी के गायब होने के बारे में पूछा। कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो एसआई सुनील कुमार ने दिल्ली पुलिस के वाट्सऐप ग्रुप पर किशोरी के बारे में सूचना देना शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 7
एसआई सुनील कुमार ने नेपाली भाषा के जानकार को बुलाया और किशोरी से उसके व उसके परिवार के बारे में पूछा। किशोरी ने सिर्फ इतना बताया कि उसके भाई पीरागढ़ी इलाके में ठहरने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
6 of 7
वाट्सएप ग्रुप से एसआई सुनील कुमार को पता लगा कि किशोरी कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से गायब हुई। थानाध्यक्ष दलीप कुमार की देखरेख में एसआई सुनील कुमार दुर्गा थापा को 30 अक्तूबर को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन थाने ले गए।
यहां पर किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। यहां पर परिवार को बुलाकर किशोरी को सौंप दिया गया। पीड़ित परिवार एसआई सुनील कुमार को धन्यवाद देते हुए थक नहीं रहे हैं। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने एसआई सुनील कुमार को इनाम देने की घोषणा की है।