फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव की इस बाला ने रचा इतिहास, देश में पहली बार किसी महिला ने किया ऐसा

Thu, 17 Nov 2016 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अदिति लेडीज यूरोपियन टूर खिताब जीतने वालीं पहली भारतीय महिला हैं।
विज्ञापन

2 of 11
18 वर्षीय अदिति ने फाइनल राउंड में पार 72 का कार्ड खेला और खिताब अपने नाम किया। अदिति का कुल स्कोर तीन अंडर 213 रहा।
विज्ञापन

3 of 11
अदिति को जीत के साथ ही 60 हजार डॉलर (54,988 यूरो) की इनामी राशि मिली।

4 of 11
अमेरिका की ब्रिटानी लिंकिकोम और स्पेन की बेलेन मोजो संयुक्त दूसरे स्थान पर रहीं। ब्रिटानी और बेलेन का टूर्नामेंट में 54 होल के बाद कुल स्कोर दो अंडर 214 रहा।
विज्ञापन

5 of 11
डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में अदिति ने फाइनल राउंड में सातवें, 13वें और 17वें होल पर बोगी मारी।
विज्ञापन

6 of 11
रियो ओलंपियन गोल्फर अदिति को अंतिम होल पर टाई से बचने के लिए कम से कम बर्डी की आवश्यकता थी और उन्होंने टूर्नामेंट की 13वीं बर्डी 18वें होल पर लगाते हुए खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

7 of 11
अदिति ने टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन अंडर 69 का कार्ड खेला था और वह बढ़त हासिल करने में कामयाब रही थीं। दूसरे राउंड के बार उनका स्कोर 141 था।

8 of 11
उन्होंने अंतिम दिन समझ से खेलते हुए पार 72 का कार्ड खेला और बढ़त बरकरार रखी। देश की उभरती हुईं महिला युवा गोल्फर रियो ओलंपिक में संयुक्त 41वें स्थान पर रही थीं।

9 of 11
Aditi Ashok
जीत के बाद अदिति ने कहा, ‘इंडियन ओपन का खिताब जीतना वाकई बेहद शानदार है। खासतौर से अपने घरेलू समर्थकों के सामने यह जीत दर्ज करना सचमुच विशेष है। मैंने साल भर अच्छा प्रदर्शन किया और चार बार टॉप-10 में स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की।’

10 of 11
अदिति का लेडीज यूरोपियन टूर में यह वर्ष काफी बेहतर रहा लेकिन वह खिताब नहीं जीत सकीं थीं।
विज्ञापन

11 of 11
स्थानीय गोल्फर वाणी कपूर छह ओवर 78 का कार्ड खेलकर संयुक्त 28वें स्थान पर रहीं। अन्य भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा नागर का कुल स्कोर 229 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें