फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता तोमर ने बताया था तौसीफ ने चलाई गोली, अस्पताल ले जाने वाले युवक ने बताए उसके आखिरी शब्द

Sat, 07 Nov 2020 08:52 AM IST
शाहरुख खान कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुए निकिता तोमर हत्याकांड की चार्जशीट शुक्रवार को एसआईटी ने न्यायालय की एकल में पेश कर दी। टीम ने अपनी जांच की शुरुआत भले ही साल 2018 में हुए अपहरण कांड से की हो, लेकिन अभी तक उन्हें पिछले केस को दोबारा से खोलने की मंजूरी नहीं मिली है। 
विज्ञापन

2 of 6
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे मामले को अंजाम तक पंहुचाने के लिए अब एसआईटी का अगला टारगेट दो साल साल पहले हुए अपहरण कांड की जांच दोबारा से करना है। जांच टीम ने इसके लिए अदालत में अर्जी लगा रखी है। न्यायालय ने इसके लिए उन्हें 9 नवंबर की तारीख दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
निकिता ने बताया था गोली चलाने वाला तौसीफ
बल्लभगढ़ कॉलेज गेट पर गोली लगने से घायल हुई निकिता तोमर ने अस्पताल ले जाते समय इस बात की पुष्टि की थी कि उसे गोली मारने वाला तौसीफ ही था। यह बात निकिता ने उस युवक को बताई थी जोकि उसे घटना स्थल से उठाकर पास ही निजी अस्पताल लेकर गया था। पुलिस ने इस युवक को अपनी चार्जशीट में अहम गवाह बनाया है। गवाह के हवाले से ही पुलिस ने निकिता के आखरी बयान को भी अपनी चार्जशीट में शामिल किया है।

4 of 6
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
दो साल पुराने फोन रिकॉर्ड भी खंगाले
साजिश पुरानी होने के कारण जांच टीम ने निकिता व तौसीफ के दो साल के फोन रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। इसमें दोनों की बातचीत होने की बात सामने आई है। पूछताछ में खुद तौसीफ ने भी यह माना था कि वह उससे शादी करना चाहता था, इसलिए वह फोन पर बात करता था। हालांकि यह बातचीत ज्यादा देर की नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव की बात पुलिस जांच में सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

5 of 6
निकिता हत्याकांड की चार्जशीट फाइल करने फरीदाबाद कोर्ट पहुंची एसआईटी - फोटो : अमर उजाला
फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए अर्जी दाखिल
निकिता हत्याकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी ने देर न करते हुए इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए चार्जशीट के साथ ही अर्जी दाखिल कर दी है। अब न्यायाधीश इस अर्जी पर संज्ञान लेंगे कि केस को फास्ट ट्रैक में चलाया जाए या नही। चार्जशीट पर भी तारीख और सुनवाई कब से शुरू होगी यह कहना अभी कठिन है। अभी चार्जशीट एकल सेवा केंद्र में जमा हुई है। मामला न्यायधीश के सामने जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 26 अक्तूबर को सोहना रोड स्थित अपना घर सोसायटी में रहने वाली बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की तौसीफ नामक युवक ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी। हत्यारोपी तौसीफ और उसके साथ रेहान ने पहले छात्रा को जबरन कार में डालना चाहा था। इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद उसकी सहेली ने भी हत्यारों का विरोध किया था। इसी दौरान तौसीफ ने निकिता को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें