फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikita Tomar Case: निकिता हत्याकांड में नया मोड़, घंटे भर पहले कॉलेज पहुंचकर रची थी वारदात की साजिश

Sat, 31 Oct 2020 02:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
निकिता तोमर केस - फोटो : अमर उजाला
निकिता तोमर हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। अपराध शाखा की एक जांच टीम ने घटनास्थल पर जाकर निकिता की हत्या की वारदात का दृश्य दोहराया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी तौसीफ और रेहान घटनास्थल के पास करीब एक घंटे पहले ही पहुंच गए थे। 
विज्ञापन

2 of 6
हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
वहां पहुंचकर दोनों ने तय किया कि कहां रुकना है और किस रास्ते से वापस जाना है। अपराध शाखा की टीम शुक्रवार सुबह आरोपी रेहान को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। रेहान ही कार चलाकर कॉलेज पहुंचा था। अपराध शाखा की टीम ने बताया कि वारदात वाले दिन तौसीफ और रेहान एक घंटे पहले ही वहां पहुंच गए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
वो लोग भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं रुकना चाहते थे। उन्हें आशंका थी कि निकिता किसी ऑटो या अन्य वाहन में बैठकर न चली जाए। इसलिए जब तक निकिता कॉलेज से बाहर नहीं आई, दोनों बेचैनी से इधर-उधर घूमते रहे। अपराध शाखा ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल पूरे रास्ते का एक नक्शा भी तैयार किया है।
 

4 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अब उस रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा सबूत व फुटेज एकत्र की जा सके। टीम ने यह जानने का प्रयास किया कि आरोपी किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस रास्ते से भागे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद छात्रा के बयान नहीं हो सके दर्ज
निकिता तोमर हत्याकांड में चश्मदीद रही छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाने हैं। इसके लिए शुक्रवार का दिन तय था। एसआईटी छात्रा को लेकर कोर्ट पहुंची, मगर बयान नहीं हो सके। अब शनिवार को बयान दर्ज कराने की संभावना है। एसआईटी को मिली एक फुटेज में साफ दिख रहा है कि यह छात्रा उस समय निकिता के साथ ही कॉलेज से निकली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपियों ने पहले अपहरण का प्रयास किया और बाद में निकिता तोमर को गोली मार दी थी। अपहरण के प्रयास के दौरान छात्रा ने कार का दूसरा गेट भी खोला था। इस मामले में छात्रा ने पुलिस से कहा है कि उसे लगा कि आरोपी निकिता को कार के अंदर जबरन डाल रहे हैं तो उसे दूसरा गेट खोल देना चाहिए। ताकि वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भाग सके।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें