फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट स्ट्राइक: 250 या 400, नेताओं के बयानों में लगातार बदल रहे मौत के आंकड़े

Wed, 06 Mar 2019 04:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तानी सेना ने भारतीय कार्रवाई की तस्वीरें जारी की - फोटो : Twitter
पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। भारतीय विदेश सचिव गोखले और हमारी सेना ने इस हमले की जानकारी मीडिया को दी और अपनी इस कार्रवाई के बारे में बताया। हमले के बाद से ही एक सवाल खड़ा हो गया कि आखिर इस कार्रवाई के दौरान कितने आतंकियों को निशाना बनाया गया। इस संबंध में नेताओं के बयान आना शुरू हुए तो किसी भी नेता के आंकड़े दूसरे नेता द्वारा दिए बयान से समानता लिए हुए नजर नहीं आए। चलिये नजर डालते हैं उन नेताओं के बयानों पर जिन्होंने आतंकियों के मरने के अलग-अलग आंकड़े जनता के सामने पेश किए- 
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 400 मरे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सैनिकों की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक 2 पर कहा था कि ऐसा जयकारा लगाओ कि कश्मीर में सैनिकों को सुनाई दे। साथ ही कहा कि नामुमकिन को मुमकिन करने का नाम है मोदी, हमारे 41 जवान शहीद हुए थे। हमने 400 से ज्यादा गद्दारों को मारकर जवाब दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 250 की हुई मौत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना था कि भारतीय वायुसेना द्वारा पुलवामा आतंकी हमले के बाद की गई एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने यह जानकारी लक्ष्य जीतो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी थी। उन्होंने यहां यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने कैसे आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

4 of 5
Amit shah - फोटो : twitter
शाह ने कहा, 'पांच सालों में दो बड़ी घटनाएं उरी और पुलवामा में हुईं। उरी हमले के बाद हमारी सेना पाकिस्तान में घुसी और सर्जिकल स्ट्राइक की और हमारे जवानों की मौत का बदला लिया। पुलवामा हमले के बाद हर किसी ने यही सोचा कि इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की जा सकेगी। तो अब क्या होगा? इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक (हवाई हमला) की और 250 आतंकियों को मार गिराया वो भी हमें बिना कोई नुकसान पहुंचे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते जनरल वीके सिंह - फोटो : amar ujala
वीके सिंह ने आंकड़े को 250 से ज्यादा पहुंचा दिया
वीके सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बचाव करते हुए कहा कि बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई के 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए। अमित शाह जी का तात्पर्य लगभग इतने आतंकियों के मारे जाने से है। इसके साथ ही उनका कहना था कि लक्ष्य को बहुत सावधानी से चुना गया था। यह रिहाइशी इलाके से दूर था ताकि नागरिकों की जान नहीं जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें