फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन की घर वापसी पर स्मृति ईरानी ने शेयर किया ऐसा मीम, 'पाकिस्तान को आया गुस्सा'

Wed, 06 Mar 2019 03:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
abhinandan - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक मीम शेयर किया जो पाकिस्तान से गिरफ्तारी के बाद वापस लौटने वाले वायुसेना में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पर है। इसे स्मृति ईरानी ने वेडनेसडे विसडम के कैप्शन के साथ शेयर किया जो मजेदार भी है।
विज्ञापन

2 of 5
abhinandan - फोटो : सोशल मीडिया
इस मीम में दिखाया गया है कि दो छात्र परीक्षा के लिए बैठे हैं एक ने हरी टी-शर्ट पहनी है एक ने पिंक टी-शर्ट पहनी है। हरी टी-शर्ट पहनने वाले का नाम पाकिस्तान है जो पिंक टी-शर्ट वाले छात्र यानी अभिनंदन के आगे बैठा है। इस मीम में दो फ्रेम हैं।
विज्ञापन

3 of 5
abhinandan
एक फ्रेम में दिख रहा है कि पाकिस्तान हाथ पीछे करके अभिनंदन से चिट मांग रहा है। अभिनंदन उसे पर्चा पकड़ा भी देता है। लेकिन दूसरे फ्रेम में दिख रहा है कि पर्चा देखकर पाकिस्तान को गुस्सा आ जाता है क्योंकि उस पर लिखा होता है- मैं तुम्हें नहीं बता सकता(आई एम नॉट सपोज टू टेल यू)।

4 of 5
विंग कमांडर अभिनंदन
पर्चे में लिखी ये लाइन उस वीडियो से है जिसे पाकिस्तान के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था फिर वहां से डिलीट कर दिया गया। ये उस वक्त का वीडियो था जब अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में थे और पाकिस्तानी सेना उनसे सवाल-जवाब कर थी तब अभिनंदन ने यही जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
abhinandan
उस वीडियो में एक पाकिस्तानी अफसर की आवाज सुनी जा सकती है जो अभिनंदन से पूछ रहा है कि तुम भारत में किस जगह रहते हो? तब अभिनंदन ने जवाब दिया था, मैं आपको नहीं बता सकता। फिर आवाज आई क्या आपको चाय पसंद आई, तब अभिनंदन ने कहा हां चाय बहुत ही अच्छी है, धन्यवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें