फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Verdict: चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल, तस्वीरों में देखें घरों से लेकर सड़क तक कैसा है हाल

Sat, 09 Nov 2019 02:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ayodhya verdict - फोटो : अमर उजाला
राम जन्मभूमि-बबारी मस्जिद विवाद को लेकर उच्चतम न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से विवादित जमीन को रामलला का बताया है। उन्होंने मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि विवादित भूमि पर मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार एक ट्रस्ट बनाए। जिसके लिए केंद्र को तीन महीने के भीतर नियम बनाने होंगे।

इस फैसले के तहत पूरे उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों व दिल्ली-एनसीआर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह चुस्त है। आगे तस्वीरों में देखिए दिल्ली-एनसीआर का क्या है हाल....
विज्ञापन

2 of 10
ayodhya verdict - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की जामा मस्जिद के पास तैनात दिल्ली पुलिस के जवान व गाड़ियां। दिल्ली के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस खास एहतियात बरत रही है।
विज्ञापन

3 of 10
ayodhya verdict - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का विवेक से इस्तेमाल करें। धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व असत्यापित पोस्ट को आगे न भेजें। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि शरारती तत्व धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की सुुरक्षा को बढ़ा दी गई है। वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

4 of 10
जामा मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू में है शांति का माहौल
जेएनयू में आज छुट्टी का माहौल। कैंपस बिल्कुल शांत है। अयोध्या फैसले का कोई असर नहीं दिख रहा। सुरक्षा के नाम पर जेएनयू की अपनी सुरक्षा व्यवस्था है, जो आने-जाने वाले वाहनों जांच कर रही है। कैंपस मैं कोई तनाव नहीं है। सादे कपड़ों में कुछ सुरक्षाकर्मी घूम रहे हैं। शनिवार के चलते यूनिवर्सिटी में छुट्टी है। सिर्फ लाइब्रेरी ओर लैब खुली है।
विज्ञापन

5 of 10
ayodhya verdict - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में रोज की तरह खुले रहे धौज के बाजार। लोगों ने आम दिनों की तरह बाजार में खोली दुकानें। फरीदाबाद के मुस्लिम बाहुल्य गांव बड़खल में दिल्लीवाली मस्जिद के बाहर नमाज के दौरान तैनात रही पुलिस। 
विज्ञापन

6 of 10
ayodhya verdict - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में हिंदू और मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अयोध्या प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का परिचय दिया। शहर के काजी जैनुल आबदीन द्वारा निर्णय को सहज भाव से स्वीकार करते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने हेतु आम जनता से अपील की गयी है।
विज्ञापन

7 of 10
ayodhya verdict - फोटो : अमर उजाला
अपने घरों में न्यूज चैनल देखते लोग।

8 of 10
ayodhya verdict - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में मुफ्ती मुमताज, शहर काजी जैनुअल आबेदीन समेत सभी धर्म गुरुओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया सर्वमान्य, बोले- भारत अमन और चैन का देश है और सभी मिलजुल कर रहें।

9 of 10
ayodhya verdict - फोटो : अमर उजाला
आज सुबह गाजियाबाद की उन सड़कों पर भी कम चहल-पहल दिखी जहां अमूमन ज्यादा भीड़ रहती है। दिन की शुरुआत में ज्यादातर बाजार बंद ही रहे। हालांकि बाद में सब हालात सामान्य होने की खबरें आई हैं और लोग रोज की तरह की बाजारों में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

10 of 10
ayodhya verdict - फोटो : अमर उजाला
वसुंधरा बालाजी मंदिर में चित्रकूट के पंडित राजन शास्त्री ने कहा जो भी फैसला आया है देशवासियों को उसका सम्मान करते हुए एकता की मिसाल पेश करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें