फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

Tue, 06 Oct 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 11
आज अगर जाम से बचना है तो दोपहर बाद घर से निकलें। एयरफोर्स-डे फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते मोहन नगर-भोपुरा रोड पर जाम से जूझना पड़ सकता है। जबकि आसमान में ग्लोबमास्टर-हरक्युलिस और अन्य विमान देश की ताकत का अहसास करवाएंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

2 of 11
आज एयरफोर्स-डे फुल ड्रेस रिहर्सल पर वायुसेना के विमान आसमान में दहाड़ते दिखाई देंगे। ट्रैफिक जाम से लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स के जवान सड़कों पर दिखाई देंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

3 of 11
इनके साथ ट्रैफिक पुलिस और सिविल डिफेंस के जवान भी तैनात रहेंगे। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि एयर-शो के दौरान ट्रैफिक संभालने के लिए सभी जवानों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

4 of 11
अगर कोई भारी वाहन प्रवेश कर जाता है तो उस वाहन को सीमा क्षेत्र की तरफ मोड़ दिया जाएगा। जो वाहन गाजियाबाद से करहेड़ा और एयरफोर्स की तरफ जाएंगे, उन्हें करहेड़ा पर रोका जाएगा।

विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

5 of 11
जो पंटून पुल पर मेरठ/राजनगर एक्सटेंशन की ओर से आएंगे उनको करहेड़ा कट से वाया मोहन नगर निकाला जाएगा। मोहन नगर से हिंडन एयरफोर्स की ओर किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

6 of 11
एयरफोर्स डे पर आठ अक्तूबर को भी इसी तरह रूट डायवर्जन किया जाएगा। एयरफोर्स-डे भारतीय वायुसेना के साथ देश के लोगों के लिए भी खास होने जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

7 of 11
भारतीय तकनीक ने वायुसेना की ताकत को कई गुना बढ़ा दिया है। आठ अक्तूबर को भारतीय तकनीक से अपग्रेड किए गए विमान ही देश और दुनिया को वायुसेना की ताकत दिखाएंगे।

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

8 of 11
मिग-29 और मिराज-2000 के अपग्रेड विमान एयर शो में परफॉर्म करेंगे। फ्रांस और रूस से आयात किए गए विमान मिराज-2000 और मिग-29 को अपग्रेड करने का काम बंगलूरू में लंबे समय से चल रहा था।

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

9 of 11
विमानों को अपग्रेड करने का काम पूरा किया जा चुका है। मिराज-2000 मार्च 2015 में मिराज-2000 आई और मिग-29 अब मिग-21 यूपीजी बनकर एयरफोर्स-डे पर उड़ान भरने को तैयार हैं। एयरफोर्स पीआरओ ग्रुप कैप्टन संदीप मेहता ने बताया कि विमानों के अपग्रेड वर्जन एयर शो में हिस्सा ले रहे हैं।

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

10 of 11
मिग-21 का अपग्रेड वर्जन बायसन पिछले कई सालों से एयर-शो का हिस्सा बना हुआ है। स्वदेशी तकनीक से विकसित नाइट विजन और राडार सिस्टम दोनों विमानों में अत्याधुनिक राडार सिस्टम, नाइट विजन और मिसाइल सिस्टम को विकसित किया गया है।

विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से बचना है तो एयरफोर्स की इन तस्वीरों पर जरूर करें गौर

11 of 11
विमान अब रात के समय भी दूर तक अचूक निशाना साध सकता है। साथ ही मल्टी लेयर्ड राडार सिस्टम, इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक वॉर फेयर सूट, एडवांस नेविगेशनल सिस्टम और कंपेटिबल ग्लास कॉकपिट किसी भी हमले से खुद को बचाते हुए तुरंत जवाब देने में सक्षम बनाती है।
(सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें