दादरी के बिसाहड़ा गांव में जहां एक ओर गोहत्या को लेकर बवाल मचा हुआ है, वहीं दनकौर कस्बे का रहने वाला एक मुस्लिम परिवार सद्भावना और भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है। ये परिवार पिछले 40 सालों से कस्बे की द्रोण गौशाला में गायों की देखभाल करता आ रहा है। इतना ही नहीं गौशाला के गेट पर तैनात गार्ड भी मुस्लिम समुदाय के हैं। मजे की बात यह है कि गायों का दूध दोहने वाले हबीब को सभी ग्वाला कहकर पुकारते हैं। (सभी फोटोः दीपक शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा)
विज्ञापन
एक मुस्लिम परिवार के भरोसे चल रही 120 साल पुरानी ये गौशाला
2 of 6
दनकौर स्थित द्रोण गौशाला करीब 120 वर्ष पुरानी है। इस समय गौशाला में करीब 800 गाय और बछड़े हैं। इनकी देखभाल, चार, साफ-सफाई और गायों को नहलाने का कामकाज एक मुस्लिम परिवार कर रहा है।
विज्ञापन
एक मुस्लिम परिवार के भरोसे चल रही 120 साल पुरानी ये गौशाला
3 of 6
ये हैं दनकौर के गढ़ी मौहल्ला निवासी 55 वर्षीय हबीब, पत्नी रुकसाना, बेटी रुकसार, बरिशा, अमीना और लड़के सलमान और राशिद गायों को नहलाना, चारा खिलाना और गऊशाला की साफ-सफाई करते हैं।
एक मुस्लिम परिवार के भरोसे चल रही 120 साल पुरानी ये गौशाला
4 of 6
हबीब 10 साल की उम्र से ही इस गौशाला में काम कर रहे हैं। यहां उन्होंने अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी गायों की सेवा में गुजार दी। शादी की और अब बच्चे भी उनके साथ गायों की सेवा में लगे हैं। रुकसाना का कहना है कि पगार कम है। बढ़ाई नहीं जा रही है, लेकिन फिर भी हम गायों की सेवा के बिना अब अपना जीवन नहीं जी सकते।
विज्ञापन
एक मुस्लिम परिवार के भरोसे चल रही 120 साल पुरानी ये गौशाला
5 of 6
महीने की 16 हजार रुपये तनख्वाह रुकसाना ने बताया कि पिछले 40 सालों में गौशाला में रहने वाली गायों से उनका विशेष लगाव हो गया है। गौशाला समिति की ओर से पूरे महीने की 16 हजार रुपये की पगार दी जाती है। इन्हीं गायों का काम करने से मिलने वाली पगार से पूरे घर का पालन-पोषण चलता है।
एक मुस्लिम परिवार के भरोसे चल रही 120 साल पुरानी ये गौशाला
6 of 6
भाईचारे को तोड़ने की साजिश उनका कहना है कि बिसाहड़ा में पशुवध की बात पर जो बवाल मचा है वह बेहद दुखद है। ये दोनों समुदायों के लोगों के बीच प्यार और भाईचारे में दरार डालने वाले लोगों की साजिश है। पिछले 40 सालों से गौशाला की सेवा करते हुए हमे कभी दूसरे सुमदाय का होने जैसा अहसास नहीं हुआ।