देश की राजधानी में बदमाश कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी शनिवार देर रात देखने को मिली। यहां एक महिला पत्रकार की कार को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। कार पर फायरिंग की। इस दौरान पत्रकार के हाथ में गोली लगी। इतना ही नहीं नकाबपोशों ने ड्राइवर और कार के शीशे पर अंडों से हमला किया।
विज्ञापन
2 of 5
मिताली चंदोला
- फोटो : facebook
दिल्ली के मयूर विहार इलाके में धर्मशिला कैंसर अस्पताल की रेड लाइट के पास एक महिला पत्रकार की गाड़ी पर रात करीब 12.30 बजे फायरिंग की गई, जिसमें क्राइम रिपोर्टर रहीं मिताली चंदोला के हाथ में गोली लगी।
विज्ञापन
3 of 5
मिताली चंदोला
- फोटो : facebook
पुलिस ने पास के ही धर्मशिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गाड़ी के फ्रंट शीशे पर दो गोलियां मारी गई हैं, ड्राइवर व साइड शीशे पर अंडों से हमला किया गया है।
4 of 5
मिताली चंदोला
- फोटो : facebook
शुरुआती जांच में घटना के तार व्यक्तिगत दुश्मनी से भी जुड़ रहे हैं। लेकिन इस घटना को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हमलावरों का मकसद क्या था।
पुलिस पारिवारिक रंजिश, लूट, सहित कई अन्य बातों को लेकर जांच कर रही है। पुलिस इस बात को भी नहीं नकार रही है कि मामला परिवारिक रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। लेकिन देर रात हुई ये घटना दिल्ली के बेखौफ बदमाशों की गवाही दे रही है।