राजधानी के महरौली में शुक्रवार देर रात एक शिक्षक पर दरिंदगी इस कदर हावी हुई कि उसने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को मौत को घाट उतार दिया। उसके मन में आखिर ऐसा क्या चल रहा था कि उसे अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या करना पड़ी। लिखित नोट में उसने ये भी कबूला कि सभी हत्याओं के लिए वह जिम्मेदार है। उसकी बायीं कलाई कटी मिली। जानते हैं, उस 'दरिंदे' शिक्षक की पूरी कुंडली...
विज्ञापन
2 of 8
घर को किया पुलिस ने सील
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से चंपारन (बिहार) निवासी उपेंद्र कुमार शुक्ला अपने परिवार के साथ चौथी मंजिल, 178/ एम-10, वार्ड नंबर-2, महरौली में रहता है। पड़ोस के लोगों का कहना था कि उपेंद्र उनसे बहुत कम मिलता था। ज्यादातर लोग उसे जानते नहीं थे। दीपक ने बताया कि पूरी बिल्डिंग को चौधरी सुरेश कुमार अपार्टमेंट के नाम से जाना जाता है। उपेंद्र चौथे फ्लोर पर रहता है। हर फ्लोर पर दो फ्लैट है। उपेंद्र का पीछे वाला फ्लैट है। उसके सामने वाले पड़ोसी फिलहाल मकान में ताला लगाकर अपने गांव गए हैं। उपेंद्र काफी गंभीर रहता था।
विज्ञापन
3 of 8
एक वार और पूरे परिवार को उतार दिया मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी महिला रामवती ने बताया कि जब से इलाके में फ्लैट बने हैं, नए-नए लोग यहां आकर रहना शुरू हुए हैं। फ्लैट में रहने वाले लोग एक दूसरे को नहीं जानते हैं। उपेंद्र भी अपनी बिल्डिंग के अलावा बाकी पड़ोसियों से वास्ता नही रखता था। पड़ोसी दीपक ने बताया कि शुक्रवार शाम उपेंद्र नीचे दुकान पर दूध लेने आया था तो उससे परिवार के बारे में पूछताछ की थी।
4 of 8
महरौली में उपेंद्र शुक्ला ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या
- फोटो : ani
आरोपी ने सभी के ठीक होने की बात की थी। पुलिस उपेंद्र की सास ललिता से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं था कि वह अपनी पत्नी शक करता हो और दोनों के बीच झगड़े होते हों।
विज्ञापन
5 of 8
murder in mehruali
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उसने हत्या क्यों की पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने डिप्रेशन (अवसाद) की वजह से यह कदम उठाया। लेकिन, ऐसा क्या अवसाद हो गया कि उसने 40 दिन की बच्ची का भी गला रेत दिया।
विज्ञापन
6 of 8
वो घर जहां हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता हो। इसकी वजह से उसने यह वारदात को अंजाम दे दिया हो। पुलिस ने इसकी पड़ताल करने के लिए उपेंद्र और अर्चना का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
7 of 8
आरोपी के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि महरौली में शुक्रवार देर रात एक शिक्षक ने पत्नी और तीन बच्चों को नींद की गोलियां देकर सुलाने के बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। चाकू और पत्थर काटने वाली मशीन से गला काटने के बाद आरोपी रातभर शवों के पास बैठा रहा। घटना का खुलासा होने पर आरोपी उपेंद्र कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कमरे से दो नोट बरामद किए हैं।
इसमें उपेंद्र ने लिखा है कि सभी हत्याओं के लिए वह जिम्मेदार है। नोट पर रात 2.18 बजे का समय लिखा हुआ था। उपेंद्र की बायीं कलाई कटी हुई मिली। हत्या के बाद उसने सुसाइड की कोशिश की या उसे खुद चोट लगी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।