भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) ने दर्शकों के लिए एक विशेष स्टाल लगाया है। यहां पर लोग अपने सुझाव दे सकते हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आगामी एपिसोड में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
international trade fair
- फोटो : अमर उजाला
एआईआर के विदेश सेवा प्रभाग के निदेशक अमलनज्योति मजूमदार ने कहा कि विशेष स्टाल पर शनिवार और रविवार को लोगों की भारी भीड़ थी। इस अनोखी पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री से जुड़ने के लिए युवा और वृद्ध सहित समाज के हर तबके के लोग उमड़ पड़े थे।
विज्ञापन
3 of 5
international trade fair
- फोटो : vivek nigam
उन्होंने कहा कि एआईआर ने यहां अनेक उपकरण लगाए हैं। यहां पर लोग अपने सुझाव और विचार साझा कर सकते हैं जिन्हें 26 नवंबर के मन की बात में शामिल किया जाएगा। मजूमदार ने कहा कि अपने संदेशों को रिकॉर्ड करने के अलावा लोग स्टाल पर मौजूद पोस्टकार्ड पर भी अपने संदेश लिख सकते हैं।
4 of 5
international trade fair
- फोटो : vivek nigam
मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन के लिए आम लोगों से विचार मांगे हैं। इन्हीं विचारों में से मोदी अपना विषय चुनते हैं। मजूमदार ने कहा कि लोग अनेकों विषयों पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
इनमें नोटबंदी, जीएसटी, प्रदूषण, सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वच्छता जैसे मुद्दे शामिल हैं। आईआईटीएफ 14 नवंबर से प्रगति मैदान में शुरू हुआ है जो कि 27 नवंबर तक चलेगा।