प्रगति मैदान में चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लगी पाकिस्तान की स्टाल से चोरों ने बड़े घराने से ताल्लुक रखने वाली पाकिस्तानी महिला का पर्स व अन्य सामान उड़ा लिया। महिला के पर्स में ही विदेशी करेंसी समेत लाखों रुपये थे।
विज्ञापन
2 of 6
international trade fair
- फोटो : विवेक निगम
महिला इस रकम को केंसरग्रस्त मां के इलाज के लिए भारत लाई थी और राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में जमा करानी थी। पीड़िता की शिकायत ट्रेड फेयर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एक बदमाश का चेहरा पाकिस्तानी स्टॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
international trade fair
- फोटो : G. pal
ट्रेड फेयर पुलिस अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी महिला सपना कविता ऑबराय ने ट्रेड फेयर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हवेली दीवान, जिला मंडी बाहुदीन (पाकिस्तान) की रहने वाली है।
4 of 6
international trade fair
- फोटो : अमर उजाला
वह दिल्ली में करोल बाग स्थित मजिस्टिक होटल में ठहरी हुई है। उसने पाकिस्तान क्रॉफ्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर में हाल नंबर -14 में एच-5 में कपड़े का स्टॉल लगाया था। 19 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक लड़का वहां आया और शर्ट दिखाने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
5 of 6
international trade fair
- फोटो : विवेक निगम
इस दौरान उसने उसका ध्यान भटका कर स्टाल में टेबल की नीचे रखे उसके पैराशूट बैग को चुरा लिया। बैग में मोबाइल फोन, कॉस्टमेटिक सामान, 2000 यूएस डॉलर, सत्तर हजार भारतीय रुपये, 40 हजार पाकिस्तानी करेंसी व अन्य सामान था।
ट्रेड फेयर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो एक युवक बैग को चुराता हुआ दिखाई दे रहा है। सोमवार देर शाम तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था।