फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में थाने में महिला को निर्वस्त्र कर इतना पीटा, उधड़ गई चमड़ी, तस्वीरों में दिखी बर्बरता

Thu, 05 Sep 2019 10:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
पूर्वोत्तर की महिला से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 एच ब्लॉक स्थित कोठी में चोरी के आरोप में असम की महिला की थाने में पिटाई का मामला सामने आया है। पूछताछ के नाम पर थाने में उसे नौ घंटे तक प्रताड़ित करने की वजह से वह चलने फिरने की हालत में नहीं है। पुलिस ने उस पर इतनी बर्बरता की है कि आप तस्वीरें देखकर विचलित भी हो सकते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
assam lady - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त ने कहा कि असम की 30 वर्षीय महिला डीएलएफ फेज-1 एच ब्लॉक स्थित कोठी नंबर-9/7 में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। 31 जुलाई को कोठी मालिक ने असम की महिला समेत दो अन्य महिलाओं पर चोरी का अंदेशा जताया। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए नौ बजे तीनों को थाने में बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसके कपड़े उतार दिए गए और नाजुक अंगों पर डंडो से पिटाई की गई।
विज्ञापन

3 of 5
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि कमर के निचले हिस्से में इतनी बुरी तरीके से मारा गया कि चमड़ी छिल गई। शाम छह बजे उसके पति को बुलाकर उसे घर भेज दिया। उस वक्त महिला चलने की हालत में भी नहीं थी।  बुधवार सुबह थाने में दोबारा पेश होने के लिए दबाव बनाने पर पूर्वोत्तर से जुड़े संगठनों को सूचना दी गई तो वे थाने पहुंचे। बुधवार को पूर्वोत्तर के लोगों के विरोध के बाद देर शाम पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने एचएसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

4 of 5
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने थाना प्रभारी समेत एसीपी और डीसीपी पूर्व को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। करीब पांच घंटे तक हुई बातचीत के बाद एसीपी सदर अमन यादव ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर सभी लोग शांत हुए। एसीपी की ओर से रिपोर्ट अपने आला अधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
देर शाम को पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने बताया कि चोरी के मामले की जांच में पुलिसकर्मियों की ओर से लापरवाही की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि डीएलएफ फेज-1 थाना प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार, महिला एएसआई मधुबाला, हेड कांस्टेबल अनिल और महिला कांस्टेबल कविता को लाइन हाजिर कर दिया है। चारों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही चोरी के मामले में नए थाना प्रभारी से नए सिरे से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें